आज कुछ देश ऐसे हैं, जिनकी तस्वीर बहुत बदल गई है। कभी यह देश गरीब व छोटे देश के रूप में जाने जाते थे, लेकिन अब इन देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी बदलाव आया है। इनकी गिनती विकासशील या विकसित देशों यानि अमीर देशों की श्रेणी में होने लगा है। वहीं पिछले कुछ अरसे से भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। देश में अमीरों की संख्या भी काफी इजाफा हुआ है। लेकिन भारत में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या के बीच गरीबी में भी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जो एक समय पर काफी गरीब हुआ करते थे। लोगों को रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इन देशों में रहने वाले लोग काफी गरीब हुआ करते थे। लेकिन आज ये देश पूरी तरह से बदल चुके हैं। इन देशों की अर्थव्यवस्था विकसित हो चुकी है। यहां रहने वाले लोग काफी अमीर हैं। एक समय पर गरीबी का सामना करने वाले ये देश आज अमीर देशों की लिस्ट में अपना नाम बना चुके हैं। इन देशों में रहने वाले लोगों को एक से बढक़र एक सुविधाएं मिल रही हैं। ऐसे कुछ देश हैं, जिन्होंने अपनी तस्वीर बदल कर रख दी है। स्विटजरलैंड और सिंगापुर सहित कई ऐसे देश हैं, जो गरीब से अमीर हो गए हैं। आज इनकी गिनती अमीर देशों की लिस्ट में होती है। ऐसा ही एक देश लफ्जमबर्ग है। 19 वीं सदी में लफ्जमबर्ग काफी गरीब देश हुआ करता था। आज यह प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा जीडीपी वाला देश होने का दावा करता है। इस देश की करीब 80 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर थी। लेकिन आज ये बैंकिंग, स्टील और हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर में अव्वल है। स्विटरजलैंड भी करीब डेढ़ सौ साल पहले काफी गरीब देश हुआ करता था। लेकिन 19वीं सदी में अपनी आर्थिक नीतियों में बदलाव करते औद्योगीकरण, बैंकिंग और पर्यटन के क्षेत्रों को बढ़ावा देकर ये एक अमीर देश बन चुका है। आने वाले समय और कुछ देश भी अमीर बनने की श्रेणी की ओर अग्रसर हैं।

