Saturday, July 4, 2026 |
Home Health and Lifestyleत्योहारी सीजन में Suryavanshi Jewelers ग्राहकों को दे रहा है विशेष डिस्काउंट

त्योहारी सीजन में Suryavanshi Jewelers ग्राहकों को दे रहा है विशेष डिस्काउंट

by Business Remedies
0 comments
Suryavanshi Jewelers is giving special discounts to customers during the festive season.

बिजनेस रेमेडीज/ जयपुर। त्योहारी सीजन नवरात्र से शुरू हो चुका है, जो दिवाली तक रहेगा। मार्केट भी सज-धजकर तैयार हो गए हैं। बाजारों में भी ग्राहकों ने चहलकदमी और खरीददारी शुरू कर दी है। ज्वैलरी व्यवसायी भी इस त्योहारी सीजन को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि पिछले दो-तीन वर्षों में मार्केट में मंदी होने के कारण खरीददारी ना के बराबर ही रही, लेकिन अब ज्वैलरी मार्केट में उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों हमने ज्वैलरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके रामगढ़ शेखावाटी के निवासी व Suryavanshi Jewelers  के डायरेक्टर रमाकांत जौहरी से बातचीत की। उनसे जयपुर में इंडस्ट्री की शुरुआत और फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के लिए क्या नया लेकर आ रहे हैं, को लेकर चर्चा की। वे बताते हैं कि Suryavanshi Jewelers शोरूम की शुरुआत जयपुर में टोंक रोड पर वर्ष, २०१८ में की। वर्तमान में वे शोरूम की एक ही छत के नीचे डायमंड ज्वैलरी,चांदी के बर्तन व ज्वैलरी, वूमेन वेयर और मेनस वेयर ग्राहकों को रिहायती दरों पर उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में वे ग्राहकों के लिए नए-नए डिजायनदार ज्वैलरी लेकर आए हैं। इन दिनों हल्के वेट की ज्वैलरी युवाओं को ज्यादा पसंद आ रही है। इसके लिए हमने अभी से तैयारी कर ली है। इस फेस्ट सीजन में हमने अन्य ज्वैलरी शोरूमों से जेवराती सोने में 180 रुपए प्रति ग्राम कम किए हुए हैं यानि की सौ ग्राम जेवराती सोने में 18 हजार रेट का फर्क आएगा। इसके अलावा 25 फीसदी डिस्काउंट हम इन दिनों मेकिंग चार्ज पर दे रहे हैं। वे बताते हैं कि IGI certified diamonds of IJ-SI quality जो बड़े ब्रांडर्स 1 लाख 10 हजार रुपए प्रति कैरेट बेच रहे हैं, वो ही डायमंड हम 33 हजार 750 रुपए प्रति कैरेट दे रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment