बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। अहमदाबाद आधारित ‘सनस्काई लॉजिस्टिक्स लिमिटेड’ प्रमुख एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदाता कंपनी है। कंपनी द्वारा फ्लैटबेड ट्रेलरों की खरीद, लिए गए कुछ बकाया उधारों का पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान, कार्यशील पूंजी की आवश्यकता को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।
कारोबारी गतिविधियां: 5 जुलाई, 2020 को निगमित, सनस्काई लॉजिस्टिक्स लिमिटेड एक प्रमुख एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदाता कंपनी है। कंपनी थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करती है, जिनमें फ्रेट फॉरवर्डिंग, कार्गो हैंडलिंग, डोर-टू-डोर डिस्ट्रीब्यूशन, मल्टी-ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर और कस्टम क्लीयरेंस सेवाएँ शामिल हैं। 2021 में कंपनी को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर (रूञ्जह्र) लाइसेंस प्राप्त हुआ। यह रेल, वायु, सडक़ और समुद्री मार्ग से मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी वर्ल्ड शिपिंग अलायंस (डब्लूएसए) और ब्लिंग लॉजिस्टिक्स नेटवर्क इंक (ब्लिंग) का सदस्य है। 2022 में कंपनी ने संघीय समुद्री आयोग (स्नरूष्ट) से महासागर परिवहन मध्यस्थ (ह्रञ्जढ्ढ) समुद्री माल ढुलाई के लिए प्रमाणपत्र प्राप्त किया। कंपनी परियोजना कार्गो हैंडलिंग सेवाएं भी प्रदान करती है। वित्तीय वर्ष 2025 के दौरान, कंपनी ने अमेरिका, युगांडा, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, ग्वाटेमाला, ऑस्ट्रेलिया और इराक जैसे विभिन्न देशों में सेवाएं प्रदान की है। 31 जुलाई, 2025 तक, कंपनी में 9 कर्मचारी कार्यरत थे।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 19.38 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.31 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 14.81 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.25 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 22.27 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.59 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2026 में 31 जुलाई 2025 तक कंपनी ने 8.45 करोड़ रुपए का राजस्व और 1.37 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि वर्ष दर वर्ष कंपनी का राजस्व एवं लाभ बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2026 में 31 जुलाई 2025 तक कंपनी ने 16.21 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल असेट 12.31 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 5.90 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 4.14 और कुल कर्ज 3.93 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.45 का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक है।
प्रवर्तकों का अनुभव
42 वर्षीय आकाश ए शाह कंपनी के प्रमोटर, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। वे 2020 से कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वर्ष 2003 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2008 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से ही मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (मार्केटिंग) की उपाधि भी प्राप्त की। उन्होंने कंपनी के संचालन के प्रबंधन और नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें शिपिंग, लॉजिस्टिक्स और परिवहन उद्योग के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने निरंतर विकास देखा है।
39 वर्षीया शाह वैभवी आकाश कंपनी की प्रमोटर और गैर-कार्यकारी निदेशकों हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 2008 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से ही मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (मानव संसाधन एवं प्रबंधन) की उपाधि भी प्राप्त की है। बीमा संचालन के क्षेत्र में उन्हें 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘सनस्काई लॉजिस्टिक्स लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई पर आज खुलकर 3 अक्टूबर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 2 रुपए फेसवैल्यू के 36,60,000 शेयर 46 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर १६८३.६० लाख रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 3000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी निर्भय कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।
