जयपुर। जयपुर आधारित फाइनेंशियल सर्विसेज क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी सोढ़ानी एकेडमी ऑफ फिनटेक इनेबलर्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी ने वैल्यू इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ ट्रेनिंग के लिए किया एमओयू किया है।
एमओयू की शर्तों के अनुसार, अनुबंध के तहत देय राशि सोढ़ानी एकेडमी ऑफ फिनटेक इनेबलर्स लिमिटेड (SAFE) द्वारा आयोजित प्रशिक्षण सत्रों की संख्या पर निर्भर करेगा। तदनुसार, अनुबंध का मूल्य 50 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए के बीच हो सकता है। इस सहयोग का उद्देश्य वैल्यू इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों और तैनात संसाधनों, जिसमें क्लाइंट लोकेशन भी शामिल हैं, के सीखने और विकास का समर्थन करने के लिए हाइब्रिड प्रशिक्षण सेवाएं, परामर्श सेवाएं और भर्ती सेवाएं प्रदान करने पर सहयोग करना है। इस समझौते से पेशेवर प्रशिक्षण और फिनटेक सक्षमता के क्षेत्र में कंपनी की स्थिति मजबूत होने से कंपनी की सेवा और उद्योग क्षेत्र में प्रभाव बढऩे की उम्मीद है।

