Wednesday, August 12, 2026 |
Home Corporate WorldSkytech Infinite Platform का IPO 14 अगस्त से खुलेगा, ₹22.68 करोड़ जुटाने की योजना

Skytech Infinite Platform का IPO 14 अगस्त से खुलेगा, ₹22.68 करोड़ जुटाने की योजना

NSE Emerge पर आएगा Issue, Price Band ₹73-77 प्रति Share; कंपनी Industrial Automation और Control Panels कारोबार में सक्रिय

by Business Remedies
0 comments

कंपनी का कारोबार
जयपुर | बिजनेस रेमेडीज। Bengaluru आधारित Skytech Infinite Platform Limited विभिन्न प्रकार के Control Panels के Design, Engineering, Supply, Installation, Commissioning और Maintenance से जुड़े Turnkey Industrial Automation Solutions उपलब्ध कराती है। वर्ष 2009 में निगमित कंपनी PLC, Drive System, Switchgear, Sensor और Actuator जैसे Components को एकीकृत कर Automation Control Panels तैयार करती है।

कई Industries को देती है सेवाएं
कंपनी का Product Portfolio PCC Panel, MCC Panel, VFD Panel, APFC Panel, PLC Panel और Control Desk Panel तक फैला है। करीब 10,000 वर्ग फुट के इन-हाउस Manufacturing Plant से संचालित कंपनी Power, Water, Energy, Infrastructure, HVAC, Chemicals, Pharmaceuticals, Automotive, Food & Beverage और Process Industries को सेवाएं देती है। भारत के अलावा Bhutan, Thailand, China, Singapore और USA में भी कंपनी की मौजूदगी है।

Financial Performance में सुधार
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल आय ₹4,414.85 लाख और कर पश्चात शुद्ध लाभ ₹135.09 लाख रहा। वित्त वर्ष 2025 में आय बढ़कर ₹4,520.81 लाख और शुद्ध लाभ ₹371.41 लाख पहुंचा। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने ₹5,214.10 लाख की कुल आय और ₹420.47 लाख का शुद्ध लाभ दर्ज किया। इस दौरान Net Profit Margin करीब 8.06 प्रतिशत रहा।

IPO की प्रमुख जानकारी
कंपनी का IPO 14 अगस्त 2026 को खुलकर 18 अगस्त 2026 को बंद होगा। Book Built Issue के तहत ₹10 Face Value वाले 29,45,600 Equity Shares ₹73-77 प्रति Share के Price Band पर जारी कर करीब ₹22.68 करोड़ जुटाने की योजना है। Market Lot 1,600 Shares का है, जबकि Retail Investors को न्यूनतम दो Lot के लिए आवेदन करना होगा। Issue का प्रबंधन Finshore Management Services Limited कर रही है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment