बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। Commerce and Industry Minister Piyush Goyal ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिंगापुर भारत में अबतक लगभग 150 अरब डॉलर (लगभग 12 लाख करोड़ रुपये) का निवेश कर चुका है और यह देश आने वाले वर्षों में उस राशि का संभवत: पांच गुना निवेश करने को तैयार है।
मंत्री गोयल ने यह भी कहा कि भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह ईएफटीए ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत भारत को अगले 15 साल में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता मिली है। उन्होंने यहां राज्यों के उद्योग मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये निवेश राज्यों में आएंगे और उन्हें इसका लाभ उठाना है। गोयल ने कहा, ‘‘आज दुनिया भारत में निवेश करना चाहती है। हर कोई भारत आना चाहता है। सिंगापुर पहले ही भारत में लगभग 150 अरब डालर (लगभग 12 लाख करोड़ रुपये) का निवेश कर चुका है। वे आने वाले वर्षों में उस राशि का संभवत: पांच गुना निवेश करने के लिए तैयार हैं।’’

