Notice: Function WP_Styles::add was called incorrectly. The style with the handle "market-ticker-cgb-style-css" was enqueued with dependencies that are not registered: wp-blocks. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.9.1.) in /home/punitremedies/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, May 20, 2026 |
Home Corporate WorldSignoria Creation Limited ने सितंबर छमाही में 105.73 फीसदी अधिक 2062.21 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया

Signoria Creation Limited ने सितंबर छमाही में 105.73 फीसदी अधिक 2062.21 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया

by Business Remedies
0 comments

JaipurSignoria Creation Limited महिला परिधान उद्योग में एक अग्रणी नाम है और कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा रहा है।

वित्तीय परिणाम : कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1002.39 लाख रुपए के मुकाबले 105.73 फीसदी अधिक 2062.21 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 128.75 लाख रुपए के मुकाबले 41.69 फीसदी अधिक 182.43 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने 3.83 रुपए प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है। सितंबर छमाही में कंपनी का सकल लाभ सालाना आधार पर 54.37 फीसदी की वृद्धि के साथ 560.73 लाख रुपए, EBITDA सालाना आधार पर 74.60 फीसदी की वृद्धि के साथ 345.62 लाख रुपए और कर पूर्व लाभ सालाना आधार पर 41.34 फीसदी की वृद्धि के साथ 244.46 लाख रुपए दर्ज किया गया है।

कारोबारी गतिविधियां : 2019 में स्थापित, Signoria Creation Limited महिलाओं के कपड़े जैसे कुर्तियां, पैंट, टॉप, Co-ord सेट, दुपट्टा और गाउन बनाती और बेचती है।
कंपनी की 2 विनिर्माण इकाइयाँ, Unit I और Unit II, Mansarovar और Sanganer, Jaipur, Rajasthan में स्थित हैं।

मई, 2025 में कंपनी ने तीसरी Unit तीन मंजिला निर्माण भवन में लगाई है, जिसमें 130 मशीनों के माध्यम से निर्माण कार्य होता है।

08 सितंबर, 2022 को, कंपनी ने मौजूदा कपड़ा निर्माण कारखाने के पास H1-74, RIICO औद्योगिक क्षेत्र, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan – 302020 में 501.33 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा था। वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए कारखाने की कुल परिचालन क्षमता गुणवत्ता वाले कपड़ों के 4,77,000 से अधिक pieces है। नई निर्माण इकाई से कंपनी की निर्माण क्षमता बढ़ गई है।

बिजनेस Diversification : कंपनी ने जुलाई 2024 को सूचित किया था कि कंपनी कपड़ा व्यवसाय के अलावा एक अतिरिक्त व्यवसाय भी शुरू कर रही है। व्यवसाय के Diversification के लिए कंपनी सफाई कर्मियों के लिए सुरक्षा किट, औद्योगिक श्रमिकों के लिए सुरक्षा किट, अस्पतालों के लिए non-woven/ woven कवर और disposable/ surgical items, स्कूल यूनिफॉर्म, Office यूनिफॉर्म, masks, shoe cover, surgical gown, OT dress पुरुष/ महिला, सरकारी संस्थानों की यूनिफॉर्म, face mask जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE kit) के निर्माण, आपूर्ति और विपणन का व्यवसाय शुरू कर रही है।



You may also like

Leave a Comment