Sunday, July 5, 2026 |
Home CommodityShriram Farm Solutions ने नया Crop protection Product लॉन्च किया

Shriram Farm Solutions ने नया Crop protection Product लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/सवाई माधोपुर  DCM Shriram Limited के एक प्रभाग Shriram Farm Solutions ने अपने नए Crop protection Product का लॉन्च किया, साथ ही हाल हीमें पेश किए स्पेशलटी प्लांट न्युट्रिशन एवं सीड प्रोडक्ट्स के साथ किसानों को मिली सफलता पर भी रोशनी डाली। कार्यक्रम का आयोजन हरियाली रिजॉर्ट मेंकिया गया था, जहां क्षेत्र के चैनल पार्टनर्स इन आधुनिक समाधानों के उद्घाटन पर इक हुए। इतना ही नहीं, 50 से अधिक डिस्ट्रब्यूटर्स ने भव्य पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया, जहां विभिन्न बिजनेस वर्टिकल्स से बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स को सम्मानित किया गया।
स्पेशलटी प्लांट न्युट्रिशन (SPN) सेगमेन्ट की बात करें तो Shriram Farm Solutions  ने हाल ही में ‘श्रीराम प्रोटोबज प्लस’ का लॉन्च किया था, इस रेवोल्युशनरीप्रोडक्ट को यूएस की पेटेंटेड डिलीवरी टेक्नोलॉजी ‘नैनो लिक्विड टेक्नोलॉजी’ से बनाया गया है। अपने शानदार परफोर्मेन्स के चलते ‘श्रीराम प्रोटोबज प्लस’ तथा‘श्रीराम जीवा नेक्स्ट एवं ‘श्रीराम रेप्रोजिन को हजारों किसानों एवं चैनल पार्टनर्स ने खूब पसंद किया है। पिछले साल बाजार में उतारे गए आधुनिक कीटनाशक जैसे ‘Shriram ट्रेक्स्टर की सफलता की कहानियां बताते हुए चैनल पार्टनर्स बेहद उत्सुक दिखाई दिखाई दिए।साथ ही Shriram सायशो के प्री-कमर्शियलाइजेशन ट्रायल्स को लेकर भी उनमें काफी उत्साह दिखाई दिया, जो जापान में विकसित एक पेटेंटेड कीटनाशक है। अपने वीड मैनेजमेन्ट एवं इन्सेक्टिसाईड पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने के प्रयास में कंपनी ने ‘श्रीराम एकराईटर के लॉन्च कीघोषणा की है, यह चुनिदां शाकनाशी मक्के एवं गन्ने की फसल में खरपतवार को नियन्त्रित रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा ‘Shriram टोग्यो’ मोथा (सायप्रस रोटंडस) के प्रभावी प्रबन्धन के लिए विकसित किया गया विशेष समाधान है, गौरतलब है कि मोथा ऐसा खरपतवार है जिसे नियंत्रित करना बेहदमुश्किल होता है। साथ ही अपने पोर्टफोलियो को विस्तारित करते हुए कंपनी प्री-मिक्स इन्सेक्टिसाईड ‘Shriram कीबुश’भी लेकर आई है। यह नया प्रोडक्ट सस्टेनेबिलिटी (स्थायित्व) को बनाए रखते हुए भारतीय किसानों की उत्पादकता एवं मुनाफा बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदमहै। कंपनी ने हाल ही में मक्का की फसल के लिए लॉन्च किए गए हाइब्रिड सीड्स- Shriram 9701 एवं Shriram 9698 के साथ किसानों की सफलता को भी साझा किया। इस अवसर पर संजय छाबड़ा, एक्जिक्युटिव डायरेक्टर एवं बिजनेस हैड ने कहा, कि श्रीराम फार्म सोल्युशन्स नए दौर के इन प्रोडक्ट्स के साथ कृषि इनोवेशन्स की सभी सीमाओं को पार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कंपनी ऐसे वैज्ञानिक समाधानों के जरिए किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो स्थायी कृषिप्रथाओं के साथ उनकी बदलती जरूरतों को पूरा कर सकें।’



You may also like

Leave a Comment