Sunday, July 26, 2026 |
Home Corporate World‘Shipwaves Online Ltd’ का आईपीओ खुलेगा आज

‘Shipwaves Online Ltd’ का आईपीओ खुलेगा आज

निवेशक 12 दिसम्बर 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
Shipwaves Online Ltd

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। कर्नाटक के मेंगलोर आधारित ‘शिपवेव्स ऑनलाइन लिमिटेड’ शिपिंग और लॉजिस्टिक ज़रूरतों को पूरा करने वाले इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने, सहायक कंपनी में निवेश, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान और/या पूर्व-भुगतान करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १२ दिसम्बर २०२५ को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: शिपवेव्स ऑनलाइन लिमिटेड एक व्यापक, एकल एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म का संचालन करती है जो कि ग्राहकों की शिपिंग और लॉजिस्टिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी की विशेषज्ञता मल्टीमॉडल परिवहन समाधानों में व्याप्त है और कंपनी समुद्र, ज़मीन और हवा में शिपमेंट के लिए निर्बाध संपूर्ण सहायता प्रदान करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 69.3१ करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.24 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 96.71 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 5.8४ करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 108.28 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 10.8४ करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2026 की 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 40.98 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 4.45 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि वर्ष दर वर्ष कंपनी का राजस्व एवं लाभ बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 10.८८ फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘शिपवेव्स ऑनलाइन लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 12 दिसम्बर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 1 रुपए फेसवैल्यू के 4,69,60,000 शेयर 12 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 56.35 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 10,000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी फिनश्योर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment