जयपुर। जयपुर आधारित शेरा एनर्जी लिमिटेड अलौह धातुओं से बने वाइंडिंग तारों और स्ट्रिप्स के अग्रणी निर्माताओं में से एक है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 30 सितंबर 2025 को आयोजित अपनी बैठक में इथियोपिया में एक विदेशी सहायक कंपनी स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी अपने व्यावसायिक संचालन का विस्तार करने और इथियोपिया में अपनी उपस्थिति को रणनीतिक रूप से बढ़ाने के उद्देश्य से इस सहायक कंपनी में 1,000,000 अमेरिकी डॉलर (एक मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक का निवेश करना प्रस्तावित किया है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार इस निवेश से कंपनी और उसके शेयरधारकों के लिए बाजार विस्तार, विविधीकरण और दीर्घकालिक मूल्य सृजन की उम्मीद है।

