Saturday, January 24, 2026 |
Home » Sheel Biotech Limited को प्रतिष्ठित शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से प्लांट टिशू कल्चर प्रयोगशाला की स्थापना के लिए आशय पत्र प्राप्त हुआ

Sheel Biotech Limited को प्रतिष्ठित शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से प्लांट टिशू कल्चर प्रयोगशाला की स्थापना के लिए आशय पत्र प्राप्त हुआ

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित प्रमुख बायोटेक एवं टिशू कल्चर कंपनी Sheel Biotech Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को प्रतिष्ठित “शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कश्मीर ” से “शालीमार परिसर में सेब के लिए टर्नकी आधार पर प्लांट टिशू कल्चर प्रयोगशाला की स्थापना” शीर्षक वाले कार्य के लिए आशय पत्र प्राप्त हुआ है। यह कार्य एचएडीपी प्रोजेक्ट-21 और नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर प्रिसिजन एग्रीकल्चर के अंतर्गत है और इसका अनुबंध मूल्य 4,64,00,000/- रुपए है।

कारोबारी गतिविधियां:
नवंबर 1991 में निगमित, Sheel Biotech Limited बायो टेक्नोलॉजी, फ्लोरीकल्चर, ग्रीनहाउस और ऑर्गेनिक परियोजनाओं में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी टिशू कल्चर और ऑर्गेनिक खेती के माध्यम से विभिन्न प्रकार की फसलों, फलों, सब्जियों और सजावटी पौधों की खेती और आपूर्ति करती है। कंपनी ग्रीनहाउस का निर्माण और रखरखाव करती है, किसानों को सेवाएं प्रदान करती है और एफपीओ के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करती है। कंपनी सरकारी और निजी क्षेत्रों को लैंडस्कैपिंग सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी के पास आईएसओ 9001:2015, 14001:2015 और 45001:2018 प्रमाणपत्र हैं, जो गुणवत्ता, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और सुरक्षा के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। कंपनी की अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला को भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा मान्यता प्राप्त है। कंपनी की मानेसर में टिशु कल्चर आधुनिक लैब स्थापित है। उत्तरप्रदेश के पिलखुवा में करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल पर कंपनी प्लांट डेवलपमेंट करने का कार्य कर रही है।

सेवाएं और उत्पाद :

प्लाटिंग मटेरियल :
टिशू कल्चर और हाइड्रोपोनिक्स का उपयोग करते हुए, कंपनी विभिन्न फसलों जैसे फल, पुष्प-कृषि, वानिकी और सजावटी पौधों के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली, रोग-मुक्त प्लाटिंग मटेरियल का उत्पादन करती है।
कंपनी की आधुनिक टच लैब में प्रतिवर्ष 1.5 करोड़ से अधिक उच्च क्वालिटी के प्लाटिंग मटेरियल विकसित किया जा रहे हैं।

हॉर्टिकल्चर परियोजनाएं :
Sheel Biotech Limited ग्रीनहाउस, एक्सीलेंस सेंटर, इंटीग्रेटेड पैकहाउस और अन्य टर्नकी परियोजनाओं की डिज़ाइन और कार्यान्वयन करती है, जिनमें फसल की उपज और गुणवत्ता को अनुकूलित करने के लिए जलवायु नियंत्रण, स्वचालन, ड्रिप सिंचाई और फर्टिगेशन जैसी आधुनिक तकनीकों को शामिल किया जाता है।

ऑर्गेनिक खेती को अपनाना और प्रमाणन:
कंपनी राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (एनपीओपी) और सहभागी गारंटी प्रणाली (पीजीएस) के अनुरूप ऑर्गेनिक खेती अपनाने और प्रमाणन सेवाएं प्रदान करके किसानों को ऑर्गेनिक खेती अपनाने में सहायता करती है।

किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) प्रबंधन:
Sheel Biotech Limited एफपीओ की स्थापना और प्रबंधन में सहायता प्रदान करता है तथा किसानों की बेहतर सेवाओं और इनपुट्स तक पहुंच बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास और बाज़ार संपर्क सहायता प्रदान करती है।

कौशल विकास:
कंपनी किसानों और कृषि उद्यमियों को आधुनिक कृषि पद्धतियों और तकनीकों के बारे में शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशालाएं और एक्सपोज़र यात्राएं आयोजित करती है।

 



You may also like

Leave a Comment