मिश्रित रुख के साथ बंद हुआ बाजार
भारतीय Stock Market में गुरुवार को कारोबार के अंत में मिला-जुला रुख देखने को मिला। Closing Auction Session यानी CAS के बाद Sensex मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ, जबकि Nifty बढ़त बनाए रखने में सफल रहा। 3:30 बजे के Post-CAS आंकड़ों के अनुसार Sensex 21.86 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,314.59 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 53 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया।
Realty और Pharma में जोरदार तेजी
Sectoral प्रदर्शन की बात करें तो Realty और Pharma सेक्टर में 1.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। Media इंडेक्स भी 1.35 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा Auto और Metals सेक्टर में करीब 1 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। दूसरी ओर Banking इंडेक्स में कमजोरी रही।
Broader Market ने दिखाया दम
गुरुवार के कारोबार में Broader Market ने प्रमुख Index से बेहतर प्रदर्शन किया। Midcap इंडेक्स में 0.92 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई, जबकि Smallcap इंडेक्स 0.71 प्रतिशत मजबूत हुआ। इससे बाजार में व्यापक स्तर पर खरीदारी का संकेत मिला।
Market Breadth रही सकारात्मक
Market Breadth भी निवेशकों के पक्ष में रही। बाजार में कुल 2,480 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,487 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इस तरह बढ़त वाले शेयरों की संख्या गिरावट वाले शेयरों से काफी अधिक रही।
India VIX में करीब 7% की गिरावट
बाजार की Volatility को दर्शाने वाला India VIX भी गुरुवार को करीब 7 प्रतिशत गिर गया। बाजार की चाल में Sectoral Rotation और Broader Market में खरीदारी के बीच प्रमुख Index में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

