Saturday, July 11, 2026 |
Home Breaking NewsSensex 930 अंक लुढक़ा

Sensex 930 अंक लुढक़ा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई(आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के अंत में लाल निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक, मेटल और रियल्टी सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली। शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप करीब 9 लाख करोड़ रुपये कम होकर 445 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

सेंसेक्स कारोबार के अंत में 930.55 अंक की भारी गिरावट के बाद ८०२२० के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 309.00 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरने के बाद 24,472.10 पर बंद हुआ।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 1503.65 अंक या 2.61 प्रतिशत फिसलने के बाद 56,174.05 पर लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 736.40 अंक या 3.92 प्रतिशत गिरने के बाद 18,061.00 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 705.55 अंक या 1.36 प्रतिशत गिरने के बाद 51,257.15 पर बंद हुआ।
निफ्टी के ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इंफ्रा, कमोडिटी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली। बाजार का रुझान नकारात्मक रहा।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 576 शेयर्स हरे, 3,407 शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 75 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल को छोडक़र सभी बड़े शेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए हैं।
निफ्टी पैक में बीएचईएल, कोल इंडिया, एम एंड एम, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई और हिंडाल्को टॉप लूजर्स रहे। वहीं, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स रहे।बाजार के जानकारों के अनुसार, “आज घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मंदी का माहौल हावी रहा, जिसमें छोटे और मध्यम आकार के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।



You may also like

Leave a Comment