Home » SBI General Insurance ने किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ और ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का समर्थन किया

SBI General Insurance ने किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ और ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का समर्थन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबईभारत की अग्रणी सामान्य बीमा कंपनियों में से एक, SBI General Insurance ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर दो राष्ट्रीय अभियानों — प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ (MPMH) अभियान और ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ (VKSA) — में सक्रिय भागीदारी की घोषणा की है। इन संयुक्त पहलों का उद्देश्य प्रमुख राज्यों — मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, असम, ओडिशा, तमिलनाडु और कर्नाटक — के किसानों को खरीफ मौसम के दौरान सशक्त और सहयोग प्रदान करना है। इसके ज़रिए SBI General Insurance का लक्ष्य किसानों में फसल बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना और देशभर में टिकाऊ कृषि विकास को प्रोत्साहित करना है।
‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान, जो 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, का उद्देश्य प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े हर किसान तक सीधे पहुंचना है। इस पहल के तहत किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसी सीधे उनके घर पर सौंपी जाएगी, ताकि प्रक्रिया सरल और सुलभ बने। पॉलिसी वितरण के अलावा, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस फसल बीमा पाठशालाओं, महिला केंद्रित कार्यशालाओं जैसे व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा, जो किसानों को फसल बीमा योजनाओं के लाभों और कवरेज विवरणों के बारे में शिक्षित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से किसानों को दावे से संबंधित प्रक्रियाएं, आवश्यक दस्तावेज़ और समयसीमा के बारे में मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वे किसी कठिन परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ दावा कर सकें और अधिकतम सहायता प्राप्त कर सकें। ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ (VKSA), जो 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, भारतीय कृषि में परिवर्तन लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह अभियान किसानों में आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी बढ़ाने पर केंद्रित है, जो पारंपरिक तरीकों को आधुनिक नवाचारों से जोड़ती हैं।
सटीक खेती (Precision Farming), स्मार्ट सिंचाई और फसल प्रबंधन पर ध्यान देते हुए यह अभियान किसानों को टिकाऊ समाधानों से परिचित कराएगा, जिससे उनकी उत्पादकता और आय स्थिरता दोनों में वृद्धि हो सके।
इस अवसर पर नवीन चंद्र झा, प्रबंध निदेशक और सीईओ, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से एसबीआई जनरल को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का साझेदार होने का गौरव प्राप्त है। हमारा वचन केवल बीमा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर कदम पर किसानों को सुरक्षा और भरोसा प्रदान करना है। किसानों को जागरूकता, पहुँच और आत्मनिर्भरता से सशक्त बनाकर, हम उन्हें अनिश्चितताओं से आत्मविश्वासपूर्वक निपटने में मदद करते हैं। ज़मीनी स्तर पर सीधा संवाद और प्रमुख हितधारकों के साथ सहयोग के माध्यम से हम किसानों की आजीविका की रक्षा, उनकी कमजोरियों को दूर करने और ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस प्रभाव डाल रहे हैं। यह हमारे उस मिशन का हिस्सा है जो किसानों के हितों की रक्षा और सरकार के आत्मनिर्भर एवं मज़बूत कृषि क्षेत्र के विजऩ को साकार करने की दिशा में कार्यरत है। अभियान की पहुँच बढ़ाने के लिए, विभिन्न संचार माध्यमों को शामिल किया जाएगा, जैसे सोशल मीडिया से जुड़ाव, और किसान मेला, किसान गोष्ठी आदि जैसे किसान सम्मेलन, जिनका मुख्य उद्देश्य कृषि समुदाय तक नीतिगत शिक्षा पहुँचाना है।



You may also like

Leave a Comment