नई दिल्ली। गारमेंट निर्माण एवं निर्यात के साथ आईटी सपोर्ट सर्विसेज व मैनपावर सप्लाई क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग दिल्ली द्वारा मैनपावर आउटसोर्सिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए 11.12 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर की अवधि 2 वर्ष है।
कंपनी की कारोबारी गतिविधियां: ‘एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड’ गारमेंट निर्माण एवं निर्यात के साथ आईटी सपोर्ट सर्विसेज व मैनपावर सप्लाई क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी में 2500 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। संपूर्ण भारत में कंपनी के 4000 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर स्थापित हैं। कंपनी 100 से अधिक प्रमुख सरकारी योजनाओं में मैनपावर सप्लाई कर रही है। कंपनी ‘एफ-रूट’ ब्रांडनेम से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गारमेंट्स की बिक्री कर रही है। वर्ष 2011 में हस्तनिर्मित कारपेट निर्माण से कारोबारी शुरुआत की गई थी। वर्ष 2015 में कंपनी ने होजरी फैब्रिक एवं गारमेंट्स निर्माण की शुरुआत की थी। वर्ष 2017 में कंपनी ने आईटी सपोर्ट सर्विसेज व मैनपावर सप्लाई क्षेत्र में प्रवेश किया। 2018 में कंपनी ने टूर एंड ट्रेवल्स बिजनेस शुरू किया। वर्ष 2019 में कंपनी बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध हुई। वर्ष 2022 में कंपनी ने फैब्रिक/निटिंग/डाईंग जैसी गतिविधियां इन हाउस करना शुरू किया। वर्ष 2022 में कंपनी ने गुरमीत चौधरी और रूपाली भूषण से ब्रांड एम्बेसडर के लिए करार किया। वर्ष 2024 में कंपनी ने निर्यात इकाई स्थापित करने के लिए 3489 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का भूखंड अधिग्रहित किया है।

