बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गुजरात के गांधीनगर आधारित ‘सैवी इंफ्रा एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड’ अर्थ वर्क एवं फाउंडेशन तैयार करने वाली ईपीसी और लॉजिस्टिक क्षेत्र में कार्यरत कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ अज खुलकर २३ जुलाई को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: जनवरी 2006 में निगमित, सैवी इंफ्रा एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड एक ईपीसी कंपनी है जो सडक़ निर्माण, फाउंडेशन, अर्थ वर्क सहित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए मिट्टी के काम और नींव तैयार करने में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी नई परियोजनाओं के लिए संरचनाओं को सुरक्षित रूप से ध्वस्त करने और विध्वंस सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी एक परिसंपत्ति-रहित व्यवसाय मॉडल संचालित करती है जो ट्रकों और ड्राइवरों को किराए पर देकर और परिवहन के कार्यान्वयन का प्रबंधन करके विशिष्ट सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी रॉक ब्रेकर और भारी उत्खनन जैसी उन्नत मशीनें भी किराए पर देती है और उत्खनन के लिए यांत्रिक उत्खनन मशीनों का उपयोग करती है। कंपनी की सेवाओं में शोरिंग, स्ट्रटिंग, साइड प्रोटेक्शन, स्लश हटाना और उत्खनित सामग्रियों का निपटान शामिल है। कंपनी के पास करीब 430 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने परिचालन से 6.19 करोड़ रुपए का राजस्व और 0.33 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने परिचालन से 101.59 करोड़ रुपए का राजस्व और 9.86 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने परिचालन से 283.76 करोड़ रुपए का राजस्व और 23.87 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 8.43 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 185.81 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 52.25 करोड़ रुपए और रिजर्व एवं सरप्लस 37.27 करोड़ रुपए है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: सैवी इंफ्रा एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर आज खुलकर 23 जुलाई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 5832000 शेयर 114 से 120 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 69.98 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

