बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। महाराष्ट्र के सतारा आधारित ‘Saj Hotels Limited’ आतिथ्य उद्योग में काम करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा मौजूदा रिज़ॉर्ट संपत्तियों के विस्तार हेतु पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं की पूर्ति,कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १ अक्टूबर को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: फरवरी 1981 में निगमित, Saj Hotels Limited आतिथ्य उद्योग में काम करती है और पारंपरिक रिसॉर्ट आवास, विला और रेस्तरां और बार संपत्तियों के संचालन सहित विविध प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी देश-विदेश के मेहमानों को एक यादगार अनुभव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सेवाएँ प्रदान करती है।
वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 12.87 करोड़ रुपए एवं 1.44 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 12.82 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.55 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 14.55 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.44 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 24.23 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की असेट्स 98..08 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 17.34 करोड़ रुपए, 77.21 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 2.91 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.17 गुना दर्ज किया गया है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार ना के बराबर है। रिजर्व एंड सरप्लस में करीब 71 करोड़ रुपए नेटवर्थ और बाकि के फ्री कैश फ्लो के हैं। रिजर्व के मुकाबले कंपनी द्वारा 104.81 करोड़ रुपए की मार्केट कैप पर आईपीओ लाया जा रहा है। इस आधार पर कंपनी का वैल्यूएशन काफी आकर्षक कहा जा सकता है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Saj Hotels Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 1 अक्टूबर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 42,50,000 शेयर 65 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 27.63 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का है। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी कॉर्पविस एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

