Saturday, July 11, 2026 |
Home Corporate WorldSahana Systems Limited क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स में लाएगा क्रांति

Sahana Systems Limited क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स में लाएगा क्रांति

थाईलैंड सरकार ने सहाना सिस्टम लिमिटेड केवित्तीय इकोसिस्टम सुदृढ़ीकरण प्रस्ताव को दी औपचारिक स्वीकृति, जल्द ही उच्चस्तरीय बैठक की संभावना

by Business Remedies
0 comments
sahana system limited

अहमदाबाद, 28 जून 2025 — सहाना सिस्टम लिमिटेड, जो आईटी सेवाओं में एक प्रमुख कंपनी है, ने आज बताया कि उसे थाईलैंड सरकार के वित्तमंत्रालय से उसके वित्तीय ढांचे को मजबूत करने के प्रस्ताव को लेकर औपचारिक मंज़ूरी मिली है।

थाईलैंडसरकार ने सहाना के इस प्रस्ताव की सराहना की है, जिसमें डिजिटल भुगतान व्यवस्था को बेहतर बनाने और सभी लोगों तक वित्तीय सेवाएं पहुँचाने की बात की गई है। यह प्रस्ताव थाईलैंड सरकार की उस नीतिके अनुरूप है जिसमें देश के डिजिटल ढांचे को मजबूत करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ना शामिल है।

वित्तमंत्रालय ने प्रस्तावित चर्चा के लिए सकारात्मक संकेत देते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक के आयोजन की संभावना जताई है, जिससेकि संबंधित विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रस्ताव का समुचित मूल्यांकन किया जा सके। इस बैठक के लिए लॉजिस्टिक व्यवस्था की योजना बनाई जा रही है और शीघ्र ही इसपर कार्यवाही की जाएगी।



You may also like

Leave a Comment