Wednesday, September 2, 2026 |
Home Corporate WorldSadhav Shipping ने Lamprell Energy Limited से Charter Contract हासिल किया

Sadhav Shipping ने Lamprell Energy Limited से Charter Contract हासिल किया

by Business Remedies
0 comments
Sadhav Shipping Limited

जयपुर। मुंबई आधारित Integrated Marine Services कंपनी Sadhav Shipping Limited ने जानकारी दी है कि उसने मुंबई में Offshore Pipeline Replacement Project के लिए Auxiliary Services प्रदान करने हेतु अपने Vessel Advita की तैनाती के लिए UAE स्थित Lamprell Energy Limited के साथ Charter Contract किया है।

Contract के तहत, Advita को शुरुआती रूप से 120 दिनों के लिए तैनात किया जाएगा, जिसमें 56 दिनों के Extension का विकल्प भी शामिल है। इसका Charter Fee 7,900 अमेरिकी डॉलर प्रति दिन (GST सहित) है। Vessel अपनी क्षमताओं और Safety Requirements के अनुसार Supply Operations और क्षेत्र में आवागमन का कार्य करेगा।

यह Contract Offshore Marine Services Sector में Sadhav Shipping की Presence को मजबूत करता है और कंपनी को अपने Vessel Fleet के बेहतर उपयोग के माध्यम से अतिरिक्त Revenue Visibility प्रदान करता है।

Sadhav Shipping Limited के पूर्णकालिक निदेशक एवं CEO वेदांत चौधरी ने कहा, “Lamprell Energy Limited के साथ यह Charter Contract हासिल करके हम बेहद प्रसन्न हैं। Advita की तैनाती से Offshore Marine Services Sector में हमारी Presence और मजबूत होती है और हमारे Fleet का बेहतर उपयोग होता है। हम अपने ग्राहकों को Reliable Solutions प्रदान करते हुए Marine Service Contracts का एक मजबूत और Diversified Portfolio बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

कारोबारी गतिविधियां

Sadhav Shipping Limited एक Integrated Marine Services कंपनी है, जिसकी स्थापना 1996 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में है। NSE Emerge पर Listed यह कंपनी Offshore Logistics, Port Services, Oil Spill Response और Specialized Marine Solutions प्रदान करती है।

अपने Owned और Chartered Vessels के Fleet तथा अखिल भारतीय Coastal Presence के साथ, Sadhav Shipping प्रमुख Marine, Energy और Infrastructure Sectors को Operational Excellence, Safety और Ethical Business Practices पर ध्यान केंद्रित करते हुए सेवाएं प्रदान करती है।



You may also like

Leave a Comment