Tuesday, January 14, 2025 |
Home » RJS-2024 में चयनित 14 छात्र-छात्राओं का Abhinandan सम्मान का आयोजन

RJS-2024 में चयनित 14 छात्र-छात्राओं का Abhinandan सम्मान का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
S.S. Jain  Subodh Law college, मानसरोवर, जयपुर में शनिवार को महाविद्यालय के आरजेएस-2024 में चयनित 14 छात्र-छात्राओं का अभिनन्दन सम्मान समारोह व सुबोध ज्यूडिशियल एकेडमी ‘सुबोध न्यायिक निर्माण’ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वन्दना व नवकार मंत्र से की गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.एन. भण्डारी, पूर्व मुख्य न्यायाधिपति मद्रास हाई-कोर्ट एवं चैयरमेन एपीलियट ट्रिब्यूनल (सेफमा एक्ट-1976) एन.आर. कोठारी, अध्यक्ष, एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति, सुमेर सिंह बोथरा, मानद् मन्त्री, विनोद लोढा संयुक्त-मन्त्री, महाविद्यालय संयोजक जितेन्द्र पटवा, एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राकेश हीरावत, संजीव कोठारी, राजेन्द्र राजा, वीना जामड़, मधु मोदी सुबोध शिक्षा समिति के प्रशासनिक सलाहकार श्रीमान प्रदीप बोरड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश चन्द जैन, उपेन्द्र जी बोथरा, जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के अध्यक्ष सुरेश कोठारी, कार्याध्यक्ष नरेन्द्र डागा व वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के पदाधिकारीगण, महाविद्यालय व छात्रावास प्रबन्ध समिति के सदस्यगण, एस.एस. जैन सुबोध गल्र्स पी.जी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रीटा जैन, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ. गौरव कटारिया, स्टाफ सदस्यगण, छात्र-छात्राये व अन्य आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.एन. भण्डारी पूर्व मुख्य न्यायाधिपति मद्रास हाई-कोर्ट का सम्मान सुबोध शिक्षा समिति के पदाधिकारीगण ने किया। मुख्य अतिथि व सुबोध शिक्षा समिति के मुख्य पदाधिकारीगण ने आरजेएस में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.एन. भण्डारी, पूर्व मुख्य न्यायाधिपति मद्रास हाई-कोर्ट, सुबोध शिक्षा समिति के अध्यक्ष नवरत्न कोठारी, मानद् मन्त्री सुमेर सिंह बोथरा, संयुक्त मन्त्री विनोद लोढ़ा महाविद्यालय संयोजक जितेन्द्र पटवा व महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ. गौरव कटारिया ने अपने आर्शीवचन से सम्मानित छात्र छात्राओं व उपस्थित अन्य छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
सुबोध शिक्षा समिति के अध्यक्ष नवरत्न कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा है, और यह सफलता उन्हीं प्रयासों का परिणाम है। श्री एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति के मानद् मन्त्री सुमेर सिंह बोथरा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सन् 2008 में जिस उदेश्य से इस संस्था की स्थापना माननीय एम.एन.भण्डारी के अनुशंषा पर इस संस्था की स्थापना की गई व उदेश्य पूर्ण होते प्रतीत होते है। श्री एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति के संयुक्त मंत्री विनोद लोढ़ा ने कहा कि एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति व एस.एस. जैन सुबोध लॉ कॉलेज के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है की जयपुर ही नही वरण सम्पूर्ण राजस्थान में एक साथ इतनी बडी संख्या में यहा के विद्यार्थियों का चयन न्यायिक सेवा के लिए हुआ है जो कि राजस्थान में प्रथम स्थान पर है। यह उल्लेख करना भी आवश्यक है कि एस.एस. जैन सुबोध लॉ कॉलेज के जिन 14 छात्र-छात्राओ का चयन आरजेएस-2024 के लिए हुआ है उनमें से 09 छात्राये जो कि अत्यन्त ही उत्साहवर्धक है।
महाविद्यालय संयोजक जितेन्द्र पटवा ने कहा कि एस.एस. जैन सुबोध लॉ कॉलेज डॉ. भीमराव अम्बेडक़र लॉ विश्वविद्यालय से सम्बद्वता प्राप्त लगभग 90 विधि महाविद्यालयों में यह ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करने वाला प्रथम विधि महाविद्यालय है। इस सफलता के लिए श्री एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति जैसी महान एवं गौरवशाली संस्था व उसकी समस्त कार्यकारिणी व उसके समस्त पदाधिकारीगण को श्रेय जाता है। उन्होने सम्मानित छात्र-छात्राओ का हदय से आभार प्रकट किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ. गौरव कटारिया ने सभी का धन्यवाद् प्रकट कर यह आश्वासन दिया कि भविष्य में इसी प्रकार महाविद्यालय व उसके छात्र छात्राये सुबोध शिक्षा समिति व समाज का नाम रोशन करते रहेगे। कार्यक्रम के दौरान सुबोध ज्यूडिशियल एकेडमी ‘सुबोध न्यायिक निर्माण’ का उद्घाटन भी मुख्य अतिथि महोदय एम.एन. भण्डारी पूर्व मुख्य न्यायाधिपति मद्रास हाई-कोर्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आरजेएस में चयनित विद्यार्थियों ने एक संवाद सत्र में भाग लिया और परीक्षा की तैयारी से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि निरंतरता बनाए रखनाए नियमित कक्षाओं में भाग लेनाए सहपाठियों के साथ विषयों पर चर्चा करना और एक योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करना सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने महाविद्यालय के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सुबोध लॉ कॉलेज ने न केवल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान कियाए बल्कि उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुँचने के लिए प्रेरित भी किया।



You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH