जयपुर। एकीकृत विद्युत और अग्निशमन सेवाओं की अग्रणी प्रदाता कंपनी रूलका इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने विभिन्न ग्राहक कंपनियों से 11,78,31,500.92/- रुपए के आर्डर हासिल किए हैं। कंपनी की कुल ऑर्डर बुक अब 77 करोड़ रुपए हो गई है। कंपनी को महाराष्ट्र-पुणे में वेयरहाउस सेगमेंट में एचटी इलेक्ट्रिकल्स काम के लिए 69,28,606.00 रुपए, वेयरहाउस सेगमेंट में महाराष्ट्र में एलटी इलेक्ट्रिकल्स काम के लिए 1,36,88,030.00 रुपए, फैक्ट्री सेगमेंट में महाराष्ट्र-महापे में इलेक्ट्रिकल्स काम के लिए 1,37,540.00 रुपए, वेयरहाउस सेगमेंट में महाराष्ट्र-तलोजा में इलेक्ट्रिकल्स काम के लिए 12,80,560/- रुपए, वेयरहाउस सेगमेंट में महाराष्ट्र-मुंबई में फायर फाइटिंग काम के लिए 20,06,000/- रुपए, वेयरहाउस सेगमेंट में कर्नाटक- थॉर्नहल्ली में इलेक्ट्रिकल्स काम के लिए 3,60,58,810.52/- रुपए, वेयरहाउस सेगमेंट में तेलंगाना-कोथुर में इलेक्ट्रिकल्स काम के लिए 2,91,171/- रुपए, वेयरहाउस सेगमेंट में अहमदाबाद, गुजरात में इलेक्ट्रिकल्स काम के लिए 5,64,783/- रुपए और कमर्शियल सेगमेंट में महाराष्ट्र-मुंबई में इलेक्ट्रिकल्स काम के लिए 5,68,76,000.00/- रुपए का ऑर्डर मिला है। इस प्रकार कंपनी को कुल 11,78,31,500.92 रुपए के आर्डर मिले हैं।
कारोबारी गतिविधियां: मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी रुल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भारत भर में विद्युत सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है, जिसमें विद्युत पैनल स्थापना, अग्निशमन प्रणाली, सौर ईपीसी अनुबंध और टर्नकी विद्युत भंडारण परियोजनाएं शामिल हैं। कंपनी रखरखाव सेवाओं और डेटा एवं वॉयस केबलिंग में भी माहिर है और विभिन्न स्तरों की परियोजनाओं पर अपनी विद्युत और अग्निशमन अनुबंध सेवाओं के लिए जानी जाती है। कंपनी आरईएल औद्योगिक, वाणिज्यिक, खुदरा, भंडारण और मनोरंजन क्षेत्रों में भी विविध ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। कंपनी मई 2024 में लिस्टेड हुई और एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध है।
उपरोक्त ऑर्डरों को 4-24 महीनों में निष्पादित किया जाएगा क्योंकि कुछ परियोजनाएं ग्रीनफील्ड हैं और कुछ फिट हैं। ये ऑर्डर कंपनी की निरंतर वृद्धि को प्रदर्शित करते हुए, विभिन्न ग्राहकों से प्राप्त किए गए पर्याप्त ऑर्डर को दर्शाते हैं।




