बिजनेस रेमेडीज/Jaipur। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के इस्तेमाल से अब जटिल समस्याओं का भी तेजी से इलाज संभव हो रहा है। Jaipur के फिजियोथेरेपी क्लिनिक में Dr. Arvind Jaga की देखरेख में रोबोटिक फिजियोथेरेपी के माध्यम से स्लिप डिस्क से पीड़ित एक युवक को महज 15 दिनों में बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय युवक गंभीर स्लिप डिस्क (L4-L5 Extrusion) और Severe Canal Stenosis से पीड़ित था। उसकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया था और दैनिक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नियमित थेरेपी और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से मात्र 15 दिनों के भीतर मरीज की स्थिति में करीब 90 प्रतिशत सुधार देखा गया। उपचार के बाद अब मरीज सामान्य रूप से बैठने, खड़े होने और चलने-फिरने में सक्षम हो गया है। मरीज और उसके परिजनों ने सफल उपचार के लिए डॉक्टर और उनकी टीम का आभार जताया।

