~ मुनाफा बढ़कर 43.07 करोड़ रुपये हुआ
~ ऑपरेशंस से Rental Revenue 265.96 करोड़ रुपये तक पहुंचा
~ EBITDA बढ़कर 118.41 करोड़ रुपये हुआ
नेशनल, 26 दिसंबर 2025: फर्नीचर और अप्लायंसेज़ किराये पर उपलब्ध कराने वाली Consumer Tech कंपनी Rentomojo ने Financial Year 2025 के अपने वित्तीय नतीजों की आज घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने लगातार तीसरे वर्ष मुनाफा दर्ज किया है और भारत में Flexible Living को सुलभ बनाने के लक्ष्य के साथ निरंतर विकास जारी रखा है।
Financial Year 25 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 43.07 करोड़ रुपये हो गया, जो Financial Year 24 में 22.49 करोड़ रुपये और Financial Year 23 में 6.2 करोड़ रुपये था। इस तरह Rentomojo ने लाभदायक वृद्धि की अपनी मजबूत परंपरा को जारी रखा है। Net Rental Revenue 265.96 करोड़ रुपये रहा, जो Financial Year 23 से Financial Year 25 के बीच 48.24% की CAGR को दर्शाता है। Financial Year 25 में EBITDA बढ़कर 118.41 करोड़ रुपये हो गया, जो Financial Year 24 में 78.23 करोड़ रुपये और Financial Year 23 में 27.14 करोड़ रुपये था।
Rentomojo के Founder और CEO Geetansh Bamania ने कहा, “Rentomojo मूल रूप से एक Consumer Tech कंपनी है, जो Subscription-First मॉडल पर काम कर रही है। इस मॉडल ने लगातार मुनाफा सुनिश्चित किया है और साथ ही उपभोक्ताओं की एक बड़ी समस्या का समाधान भी किया है। हमारा प्रदर्शन हमारे मजबूत Business Fundamentals और अनुशासित Execution को दर्शाता है। Automation, Intelligent Refurbishment और सहज सेवा हमारी Operations के केंद्र में हैं, और इसी के जरिए हम भारत में Flexible Living का भविष्य आकार दे रहे हैं।”
Geetansh ने आगे कहा, “23 शहरों में मौजूदगी और 71 Experience Stores के साथ हम पूरे भारत में Flexible Living की पहुंच बढ़ा रहे हैं। हमारा बढ़ता Offline Network और Subscription-First मॉडल मिलकर उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत कर रहा है और Adoption की गति को तेज कर रहा है।” Consumer Tech और Lifestyle के संगम पर काम करने वाली Rentomojo की पेशकश में Furniture, Appliances और तेजी से बढ़ती कैटेगरी जैसे Water Purifier शामिल हैं। यह नई पीढ़ी के भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करती है, जो Ownership की बजाय Flexibility को प्राथमिकता देते हैं।
Refurbishment में दोबारा निवेश, Automation पर मजबूत फोकस और अनुशासित Capital Management के साथ Rentomojo ने Financial Year 25 में 25.1% का ROCE दर्ज किया। Rentomojo का Refurbishment आधारित Circular Economy मॉडल, जिसमें Reuse और Sustainability पर लगातार निवेश किया जाता है, कंपनी की दीर्घकालिक मजबूती को और बढ़ाता है तथा वैश्विक ESG Standards के अनुरूप भी है।




