* नया एक्सटीरियर डिज़ाइन: आकर्षक फ्रंट ग्रिल, बिल्कुल नया हुड, री-डिज़ाइन किए गए फ्रंट और रियर बंपर, एलईडी हेडलैम्प्स, टेललैम्प्स और फॉग लैंप्स, 16-इंच डायमंड कट एवेज़न अलॉय व्हील्स और स्किड प्लेट्स।
* प्रीमियम इंटीरियर अपग्रेड्स: नया डुअल-टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम वेंटिलेटेड लेदरेट सीट्स, नई सीट अपहोल्स्ट्री और बेहतर नॉइज़ इंसुलेशन, जिससे मिलेगा और भी प्रीमियम कैबिन अनुभव।
* ऑगमेंटेड टेक्नोलॉजी पैकेज: मल्टी-व्यू कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 20.32cm फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम 3D ARKAMYS® सराउंड साउंड सिस्टम।
* टर्बोचार्ज्ड परफॉर्मेंस: दमदार 100 PS टर्बो इंजन, सेगमेंट में सबसे बेहतर टॉर्क-टू-वेट रेशियो और क्लास-लीडिंग फ्यूल एफिशिएंसी।
* सेगमेंट-लीडिंग सेफ्टी: अब सभी वेरिएंट्स में 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, जिनमें 6 एयरबैग्स, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज शामिल।
बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली । फ्रेंच कार निर्माता रेनॉ ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेनॉ इंडिया ने आज नई काइगर के लॉन्च की घोषणा की। रीथिंक परफॉर्मेंस फिलॉसफी के तहत विकसित यह सब-फोर मीटर SUV, रिफाइंड 100 PS टर्बोचार्ज्ड इंजन और 35 से अधिक अपग्रेड्स के साथ परफॉर्मेंस, क्लास-लीडिंग फ्यूल एफिशिएंसी और एक्सेप्शनल वैल्यू का शानदार संयोजन पेश करती है।
नई काइगर को अब और भी दमदार परफॉर्मेंस, बोल्ड डिज़ाइन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी इंटीग्रेशन के साथ लॉन्च किया गया है। यह सोच-समझकर तैयार किए गए ट्रिम्स की रेंज में उपलब्ध है। पूरी तरह से फीचर-लोडेड टर्बो काइगर वेरिएंट्स – टेक्नो और इमोशन – की कीमतें (एक्स-शोरूम) ₹9.99 लाख से ₹11.29 लाख के बीच रखी गई हैं। वहीं, अधिक किफायती नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन वेरिएंट्स ₹6.29 लाख से ₹9.14 लाख (एक्स-शोरूम) तक उपलब्ध हैं।
इस मौके पर रेनॉ इंडिया के एमडी और सीईओ वेंकटराम मामिलपल्ले ने कहा, “हमें नई काइगर को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है, खासकर ऐसे सेगमेंट में जो सबसे तेज़ी से बढ़ रहा है और जो SUV सेल्स में 50% और देश के TIV में 31% का योगदान देता है। काइगर हमेशा से अपने सेगमेंट में एक यूनिक प्रोडक्ट रही है और इसके इस नए इवोल्यूशन के साथ हम भारतीय ग्राहकों के लिए एक्सप्रेसिव डिज़ाइन, इंटेलिजेंट इंजीनियरिंग और रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस को और सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहे हैं। यह रेनॉ की इंडिया-सेंट्रिक ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।”
मानव-केंद्रित डिज़ाइन से प्रेरित ब्रांड रेनॉ ने नई काइगर को अपने “Express” इमोशनल पिलर पर आधारित कर पेश किया है। इसमें बोल्ड फ्रंट फेसिया, रेनॉ की नई ब्रांड आइडेंटिटी, चौड़ा स्टांस, एक्सटेंडेड चिन और रियर स्किड ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसके SUV अपील को और मजबूत बनाते हैं।
लॉन्च पर एक नया एक्सक्लूसिव रंग भी पेश किया गया है — ओएसिस येलो। यह वाइब्रेंट शेड स्पेशल माइका ट्रीटमेंट के साथ आता है, जो विज़ुअल इम्पैक्ट और इमोशनल कनेक्ट दोनों को और गहरा करता है। इसके साथ रिफ्लेक्टिव ब्लैक ग्रिल, मेटालिक ग्रे स्किड प्लेट, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स, डुअल-टोन रूफ और खास ग्राफिक एलिमेंट्स मिलकर नए काइगर को और भी डायनेमिक और कॉन्फिडेंट लुक देते हैं।
एक विशेष रूप से तैयार किया गया टर्बो बैज इसकी ‘रीथिंक परफॉर्मेंस’ पोज़िशनिंग को रेखांकित करता है, जो बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स के माध्यम से सेल्फ-एक्सप्रेशन को और सशक्त बनाता है।
यह कार सात आकर्षक रंग पैलेट में उपलब्ध है, जिसमें दो नए रंग – ओएसिस येलो और शैडो ग्रे – के साथ-साथ मौजूदा विकल्प भी शामिल हैं: रेडिएंट रेड, कैस्पियन ब्लू, आइस कूल व्हाइट, मूनलाइट सिल्वर और स्टील्थ ब्लैक।
नई काइगर, मूल काइगर की मजबूत विरासत पर आधारित है, जिसने सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में एक अनोखा परफॉर्मेंस पैकेज पेश किया था। यह कार अपनी इंजीनियरिंग प्रतिभा को बरकरार रखते हुए खास तौर पर डिज़ाइन किए गए इंजन कम्पार्टमेंट के साथ आती है, जो बेहतरीन कैबिन लेआउट प्रदान करता है। इसमें सेगमेंट में सबसे बेहतर रियर नी-रूम, इंटीरियर स्टोरेज स्पेस, फ्रंट कपल डिस्टेंस और क्लास-लीडिंग बूट स्पेस दिया गया है।

