Tuesday, September 1, 2026 |
Home Corporate World‘Rays Of Belief Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Rays Of Belief Limited’ का IPO खुलेगा आज

by Business Remedies
0 comments

निवेशक 3 सितंबर 2026 तक कर सकेंगे कंपनी के IPO में आवेदन

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज

नई दिल्ली आधारित ‘Rays Of Belief Limited’ न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर से पीड़ित बच्चों के लिए व्यक्तिगत Intervention Plan प्रदान करने वाली लाभकारी Social Enterprise Company है। कंपनी द्वारा Learning Centre और लाइसेंस प्राप्त पेशेवरों के साथ साझेदारी में Learning Centre खोलने, School Collaboration Centre स्थापित करने, Centre of Excellence and Research स्थापित करने, Skill Development Academy स्थापित करने, Technology (Hardware) लागत पर निवेश करने, भारत में मौजूदा केंद्रों के लिए पट्टे के भुगतान पर व्यय करने, अमेरिका में मौजूदा केंद्रों के लिए पट्टे/लाइसेंस भुगतान हेतु सहायक कंपनी Mom’s Belief US Inc. में निवेश करने, Brand Awareness और Inclusive Outreach Programmes पर व्यय करने तथा अज्ञात अधिग्रहण एवं सामान्य Corporate Purposes के माध्यम से Inorganic Growth के लिए वित्तपोषण करने हेतु BSE और NSE Mainboard पर IPO लाया जा रहा है।

कंपनी का IPO आज खुलकर 3 सितंबर 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां:

वर्ष 2017 में निगमित, Rays Of Belief Limited एक लाभकारी Social Enterprise Company है, जो न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर (NDD) से पीड़ित बच्चों के लिए व्यक्तिगत Intervention Plans प्रदान करती है।

इनमें Autism Spectrum Disorder (ASD), ADHD, Down Syndrome, Cerebral Palsy, Intellectual Disability, Learning Disability और Global Developmental Delay शामिल हैं।

कंपनी ने अपना पहला केंद्र वर्ष 2018 में गुड़गांव में शुरू किया था। इसके बाद वित्त वर्ष 2023 में 71 केंद्रों से बढ़कर 31 मार्च 2026 तक 136 केंद्र हो गए हैं।

ये केंद्र ‘Mom’s Belief’ Brand Name के तहत संचालित होते हैं और भारत के 57 शहरों तथा 20 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं।

वित्तीय प्रदर्शन:

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 30.76 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.85 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया।

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 36.54 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 5.88 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ दर्ज किया।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 82.06 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 4.96 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 6.07 प्रतिशत का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन हासिल किया है।

IPO के संबंध में जानकारी:

‘Rays Of Belief Limited’ का IPO BSE और NSE Mainboard पर आज खुलकर 3 सितंबर 2026 को बंद होगा।

कंपनी द्वारा Book Built Issue System के माध्यम से 10 रुपए Face Value के 52,30,000 Equity Shares को 227 से 239 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 125 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं।

कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी MeFcom Capital Markets Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment