Sunday, July 12, 2026 |
Home Commodityरैलिस इंडिया ने पंजाब और हरियाणा में  ‘धान का पावरप्ले’ अभियान शुरू किया

रैलिस इंडिया ने पंजाब और हरियाणा में  ‘धान का पावरप्ले’ अभियान शुरू किया

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/हिसार

एक टाटा उद्यम और भारत के कृषि उत्पाद उद्योग की एक अग्रणी कंपनी, रैलिस इंडिया लिमिटेड ने हरियाणा और पंजाब में किसानों के लिए ‘धान का पावरप्ले’ अभियान चलाकर धान की फसलों के शुरूआती चरणों में उपज की देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आगे कदम बढ़ाए हैं।

इन बाजारों में किसानों की आय में सबसे अधिक योगदान धान की फसलों का होता है। किसानों को उन्नत कृषि समाधान प्रदान करने और उन्हें शुरूआती चरण में धान की फसल के स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए एक प्रतिबद्ध संगठन के रूप में, रैलिस इंडिया ने ‘धान का पावरप्ले’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान में पंजाब और हरियाणा में अपने कृषि उत्पादों के प्रदर्शनी खेतों के दौरे और किसान गोष्ठी के साथ साथ किसानों के साथ आमने सामने बैठकों के जरिये किसानों से सीधे जुड़ा जाता है।

रैलिस इंडिया लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एस नागराजन ने कहा कि रैलिस इंडिया के व्यापक उपज देखभाल समाधान पंजाब और हरियाणा के किसानों को धान की उपज को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने में मदद करने के लिए बनाये गए हैं। इस अभियान के द्वारा हम किसानों में जाफू, रैलीगोल्ड जीआर, जायगेंट और नयाज़िंक जैसे हमारे नवीनतम एवं इस्तेमाल में आसान, दानेदार उत्पादों के बारे में किसानों की जागरूकता बढ़ा रहे हैं और इनको अपनाये जाने को बढ़ावा दे रहे हैं। यह उत्पाद फसल चक्र के महत्वपूर्ण शुरूआती चरण में ठोस लाभ देते हैं। इस क्षेत्र में उगाए जाने वाले वाली धान की किस्मों की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए गए उत्पादों के लाभों के बारे में किसानों को पूरी जानकारी देने के लिए रैलिस इंडिया लगातार प्रयास करती आ रही है। रोपाई के समय से 30 दिनों तक उपयोग के लिए अत्यधिक उपयुक्त, ज़ाफू, रैलीगोल्ड जीआर, जायगेंट और नयाज़िंक के एक साथ उपयोग के लाभों के बारे में किसानों को शिक्षित करना ‘धान का पावरप्ले’ का उद्देश्य है। ये उत्पाद धान की खेती के महत्वपूर्ण शुरूआती चरण के दौरान मिट्टी के स्वास्थ्य और पौधों की शक्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रैलिस इंडिया का व्यापक वितरण नेटवर्क और किसानों संग जुडऩे की पहल की वजह से यह समाधान पूरे पंजाब

और हरियाणा में उपलब्ध हैं

और आसानी से अपनाए जा सकते हैं।



You may also like

Leave a Comment