बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। हरियाणा के हिसार आधारित क्वालिटी फोइल्स लिमिटेड ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 81.48 करोड़ रुपए के राजस्व के मुकाबले 78.62 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 66.08 लाख रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 81.75 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में 2.86 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
यह करती है कंपनी: 1990 में स्थापित, QUALITY FOILS ( India) LTD कोल्ड रोल्ड स्टेनलेस स्टील स्ट्रिप्स/कॉइल्स और स्टेनलेस स्टील फ्लेक्सिबल होसेस/पाइप के निर्माण और निर्यात में लगी हुई है। कंपनी मुख्य रूप से जिंदल स्टेनलेस हिसार लिमिटेड के प्रीमियम गुणवत्ता वाले कच्चे माल यानी हॉट रोल्ड स्टेनलेस स्टील कॉइल्स/स्ट्रिप्स का उपयोग करती है। क्वालिटी फ़ॉइल्स भारत के कोल्ड रोल्ड स्टेनलेस स्टील स्ट्रिप्स/कॉइल्स और स्टेनलेस स्टील फ्लेक्सिबल होज़ पाइप के समृद्ध निर्माताओं और निर्यातकों में से एक है। इकाई के पास स्टेनलेस स्टील उत्पादों के निर्माण में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। क्वालिटी फ़ॉइल्स (इंडिया) लिमिटेड के डिलिवरेबल्स ब्रांड नाम “क्वालिटी” के तहत पेश किए जाते हैं।

