बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा उत्तर 1 एवं उत्तर 2 तथा मध्य एवं पश्चिम क्षेत्रों के ‘संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ का आयोजन जयपुर में किया गया जिसमें Punjab National Bank अंचल कार्यालय द्वारा बैंक स्टाल लगाया गया। स्टाल में बैंक की विभिन्न योजनाओं व उत्पादों और राजभाषा प्रकाशन संबंधी सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई।
इस स्टाल का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जयपुर अंचल प्रमुख राजेश भौमिक द्वारा मुख्यमंत्री जन लाल शर्मा को पारंपरिक साफा पहना कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रधान कार्यालय से महाप्रबंधक देवार्चन साहू भी उपस्थित रहे । Punjab National Bank को इस राजभाषा सम्मेलन में कुल 13 कार्यालयों को पुरस्कार प्राप्त हुए जिसको उनके कार्यालय प्रमुखों और राजभाषा अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जन लाल शर्मा के हाथों से ग्रहण किया गया।

