Saturday, July 25, 2026 |
Home Banking and InsurancePNB की सहज डू-इट-योरसेल्फ (DIY) प्रक्रिया के जरिए Online PPF खाता खोलने की पेशकश

PNB की सहज डू-इट-योरसेल्फ (DIY) प्रक्रिया के जरिए Online PPF खाता खोलने की पेशकश

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/नई दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक Punjab National Bank (PNB) अपने पीएनबी-वन Moblie Banking App,  Internet Bankingh और PNB वेबसाइट के माध्यम से Online Digital सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) खाता खोलने की सुविधा प्रदान कर रहा है। यह पहल PNB के मौजूदा ग्राहकों और बैंक के नए ग्राहकों दोनों को एक सहज डू-इट-योरसेल्फ (DIY) प्रक्रिया के माध्यम से पूरी तरह से ऑनलाइन पीपीएफ खाते खोलने में सक्षम बनाती है।
नया डिजिटल पीपीएफ प्लेटफॉर्म हर भारतीय के लिए लंबी अवधि के निवेश उत्पादों को सुलभ बनाने की पीएनबी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह सुविधा पीएनबी वन मोबाइल एप्लिकेशन, Internet Banking सेवाओं (IBS) और पीएनबी की कॉर्पोरेट वेबसाइट सहित कई डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध है। यह सुविधा पीपीएफ खाता खोलने के लिए शाखा जाने और कागजी कार्रवाई की पारंपरिक बाधाओं को खत्म करती है।
बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए व्यापक फीचर्स :
डिजिटल पीपीएफ प्लेटफॉर्म में ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन की गई कई उन्नत सुविधाएँ प्रदान की गई हैं:
इन-बिल्ट पीपीएफ कैलकुलेटर : निवेश रिटर्न की गणना के लिए इंटरैक्टिव टूल, जिसमें अवधि और राशि के लिए एडजस्टबुल स्लाइडर उपलब्ध हैं।
वीडियो केवाईसी एकीकरण : नए ग्राहकों के लिए सहज वीडियो-आधारित नो योर कस्टमर सत्यापन।
बहु-प्रमाणीकरण विकल्प : मौजूदा ग्राहकों के लिए ग्राहक आईडी या खाता संख्या का उपयोग करके लचीला लॉगिन।
आधार एकीकरण : आधार-आधारित सत्यापन के माध्यम से सुरक्षित प्रमाणीकरण।
रीयल-टाइम भुगतान प्रोसेसिंग : मौजूदा खातों या पेमेंट गेटवे के माध्यम से तत्काल भुगतान।
शाखा चयन सुविधा : राज्य, जिले या शाखा के नाम से व्यापक शाखा खोज।
मुख्य महाप्रबंधक एचओ: बीए एंड आरएम, पीएनबी सुरेश कुमार राणा ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पीपीएफ का लाभ हमारे देश के हर कोने तक पहुँचे। यह सुविधा एक कागज़ रहित प्रक्रिया है और बैंक के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके कहीं से भी, किसी भी समय एक नया पीपीएफ खाता तत्काल खोला जा सकता है।



You may also like

Leave a Comment