बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक Punjab National Bank (PNB) ने बीएसएनएल के कर्मचारियों के वेतन खाते खोलने हेतु 25 सितंबर 2025 को Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
PNB की ओर से, इस MOU पर सुरेश कुमार राणा, मुख्य महाप्रबंधक, बीए एवं आरएम डिवीजन; प्रवीण गोयल, मुख्य महाप्रबंधक, अंचल कार्यालय, दिल्ली; संजीव भारद्वाज, महाप्रबंधक, बीए एवं आरएम डिवीजन, और राजेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, अंचल कार्यालय, दिल्ली की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। BSNL की ओर से, वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों में श्री प्रभु दयाल चिरानिया, वरिष्ठ महाप्रबंधक, कॉर्पोरेट बजट एवं बैंकिंग और शैलेंद्र कुमार, उप महाप्रबंधक, कॉर्पोरेट बजट एवं बैंकिंग शामिल थे। इस एमओयू के तहत, पीएनबी बीएसएनएल के कर्मचारियों को विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए वेतन खाते की पेशकश करेगा, जिसमें उनकी वित्तीय सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई तरह के लाभ शामिल होंगे।
वेतन खाते की मुख्य विशेषताएँ :
अनुकूलित खाता संख्या।
नि:शुल्क हॉस्पिकैश सुविधा।
नि:शुल्क टर्म इंश्योरेंस।
नि:शुल्क व्यक्तिगत हवाई और दुर्घटना बीमा कवर।
नि:शुल्क शिक्षा कवर और बालिका विवाह कवर।
नि:शुल्क फैमिली बैंकिंग लाभ।
ओवरड्राफ्ट सुविधा।
आवास ऋण, वाहन ऋण की ब्याज दरों, प्रसंस्करण प्रभार और दस्तावेज़ीकरण प्रभार में विशेष रियायत।
इस अवसर पर PNB के बीए एवं आरएम प्रभाग के मुख्य महाप्रबंधक, सुरेश कुमार राणा ने कहा कि हमें बीएसएनएल के साथ साझेदारी करके और उसके कर्मचारियों को अपनी वित्तीय सेवाओं की सुविधा प्रदान करके खुशी हो रही है।
PNB में, हम ऐसे मूल्य-वर्धित उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो न केवल खाताधारकों की वित्तीय भलाई सुनिश्चित करते हैं बल्कि एक मजबूत सुरक्षा और वित्तीय लाभ संरचना के साथ उनके परिवारों को भी समर्थन देते हैं। यह MOU समावेशी विकास के लिए मजबूत संस्थागत साझेदारी के निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

