Friday, July 17, 2026 |
Home Banking and InsurancePunjab National Bank ने वित्तीय समावेश योजना संतृप्तीकरण कैंप का आयोजन किया

Punjab National Bank ने वित्तीय समावेश योजना संतृप्तीकरण कैंप का आयोजन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली एस एल बी सी- दिल्ली ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग में एक वित्तीय समावेश योजना संतृप्तीकरण कैंप का आयोजन किया। इस मेगा कैंप की अध्यक्षता Punjab National Bank  के कार्यपालक निदेशक डी. सुरेंद्रन ने की जिसमें Reserve Bank of India के क्षेत्रीय निदेशक रोहित पी. दास, महाप्रबंधक और एस एल बी सी- दिल्ली के संयोजक राजेश कुमार, वित्तीय सेवा विभाग की उप सचिव गरिमा कपूर, आईएसएस, उत्तर-पश्चिमी जिले की जिलाधिकारी सौम्या सौरभ, आईएएस, Nabard  के महाप्रबंधक नबीन कुमार रॉय और एस एल बी सी- दिल्ली के उप महाप्रबंधक मुकेश सेठी ने भाग लिया।

इस कैंप में 400 से ज्यादा प्रतिभागियों, एसएचजी, एनजीओ, जिला प्रशासन के अधिकारियों, सदस्य बैंकों और एल डी एम, राज्य सरकार के अधिकारियों, पी एफ आर डीए, नाबार्ड और वित्तीय सेवा विभाग ने भाग लिया। मंच पर मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने PMJJBY, PMSBY  और  APY के विभिन्न पहलुओं, री-केवाईसी, खातों में नामांकन के महत्व, डिजिटल धोखाधड़ी आदि पर जोर दिया। इस सत्र में, पीएफआरडीए के सहायक महाप्रबंधक, रूबी भावसागर ने अटल पेंशन योजना पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों ने सदस्य बैंकों के स्टालों का दौरा किया और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में रुचि दिखाई। गणमान्य व्यक्तियों ने बीमा दावों के निपटारे में पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई के नामांकित व्यक्तियों को चेक प्रदान किया। विभिन्न हितधारकों ने शिविर में किए गए प्रयासों और प्रतिभागियों की व्यापक उपस्थिति की सराहना की। एसएलबीसी-दिल्ली, दिल्ली के 11 जिलों के एलडीएम के समन्वय से शिविरों के आयोजन में सबसे आगे है।

 



You may also like

Leave a Comment