Wednesday, July 1, 2026 |
Home Banking and InsurancePunjab National Bank ने रक्षक योजना के तहत बहादुर सूबेदार मेजर पवन कुमार को सम्मानित किया

Punjab National Bank ने रक्षक योजना के तहत बहादुर सूबेदार मेजर पवन कुमार को सम्मानित किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेड़ीज/नई दिल्ली देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों के प्रति अपना अटूट लगाव दोहराते हुए, सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक, Punjab National Bank (PNB) ने अपनी रक्षक प्लस योजना के तहत शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के परिवार को 1.10 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की। यह सभी सेवारत सैन्य कर्मियों एवं संबंधित सेवाओं के लोगों के लिए सैलरी अकाउंट स्कीम है।
यह राशि शहीद की पत्नी सुषमा देवी को पीएनबी धर्मशाला के सर्किल हेड संजय धर ने सौंपी। इस राशि में PAIS Bima Yogna के तहत दी जाने वाली एक करोड़ की राशि एवं सीमा पार होने वाली गोलीबारी में मृत्यु की दशा में पीएआई कवर की 10 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि शामिल है। इस अवसर पर पीएनबी के कार्यकारी निदेशक विभु प्रसाद महापात्रा ने कहा कि हमारे सैनिकों द्वारा दिखाया गया साहस और समर्पण हमारे राष्ट्र की सुरक्षा की रीढ़ है। पीएनबी में, हम उनके परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी विरासत का सम्मान करने में गर्व महसूस करते हैं। यह कदम हमारे रक्षा कर्मियों और उनके प्रियजनों के साथ हमेशा खड़े रहने के हमारे संकल्प की पुष्टि करता है। पीएनबी की रक्षक प्लस योजना मृत्यु के मामले में 1 करोड़ का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और पूर्ण स्थायी विकलांगता के साथ-साथ मृत्यु की स्थिति में 1.5 करोड़ का हवाई दुर्घटना कवरेज प्रदान करती है। इस योजना में आंशिक विकलांगता कवरेज और वर्दीधारियों की जरूरतों के मुताबिक व्यापक लाभ शामिल हैं। राष्ट्रीय नायकों का सम्मान करने की बैंक की प्रतिबद्धता के अनुरूप, PNB शोक संतप्त खाताधारी परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करता है।



You may also like

Leave a Comment