Thursday, July 16, 2026 |
Home Exclusiveप्रगतिशील उद्यमी: यवसाय की सफलता के लिए ध्येयता बहुत जरूरी: भगवान रूपचंद्र सतवानी

प्रगतिशील उद्यमी: यवसाय की सफलता के लिए ध्येयता बहुत जरूरी: भगवान रूपचंद्र सतवानी

by Business Remedies
0 comments

अपने पुस्तैनी व्यवसाय को बढ़ाने की रूचि और लगन हो तो उसे अपनी मेहनत और ध्येयता से आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है विष्णु क्लॉथ स्टोर के मैनेजिंग डायरेक्टर भगवान रूपचंद्र सतवानी ने। सितम्बर,1952 में दादाजी गन्नूमल व पिताजी रूपचंद्रजी द्वारा शुरू किए गए व्यवसाय को पहले पिताजी ने आगे बढ़ाया, फिर खुद छोटी उम्र में पिताजी के साथ व्यवसाय के गुर सीख स्वयं भी अपने बिजनेस में जुट गए।पहले भाईयों के साथ काम को बढ़ाया, फिर अपने तीन पुत्रों राम सतवानी, श्याम सतवानी और दिपांशु सतवानी चौथी पीढ़ी के साथ मिलकर अपने अनुभव के दम पर लगातार बिजनेस को उत्तरोतर बढ़ाते जा रहे हैं। गोपालजी के रास्ते में सबसे पहली कपड़े के कटपीस की दूकान इन्हीं की थी, जो तोल से बेचे जाते थे। उसके बाद तो वहां 25 से 30 कपड़े की दुकानें हो गई। आज अपनी मेहनत और विश्वसनीयता के दम पर मालवीय नगर और वैशाली नगर में दो कपड़े के शोरूम शुरू कर दिए हैं। कपड़े की सभी तरह की फोरमल और पार्टी वीयर तथा ट्रेलरिंग सुविधा प्रदान कर विष्णु क्लॉथ स्टोर ने अपनी अलग पहचान कायम की है।

 

आपकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के बारे में बताएं।
मैं करीब 17 वर्ष की उम्र में दसवीं शिक्षा प्राप्त कर अपने पुस्तैनी व्यवसाय से जुड़ गया था। पहले भाईयों के साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाया। अब मैं और मेरे पुत्र लगातार इस व्यवसाय को संभाल रहे हैं। मालवीय नगर और वैशाली नगर में बड़ा शोरूम शुरू कर दिया है। हमारा ध्येय मात्र व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने का ही है।

आपने अपने व्यवसाय की शुरुआत कब की और किस तरह की सेवाएं प्रदान करते हैं?
हमारे व्यवसाय की शुरुआत गोपालजी रास्ते से वर्ष, 1952 में छोटी दुकान से हुई, तब दादाजी गन्नूमल जी और पिताजी रूपचंद्र जी इस व्यवसाय को संभालते रहे। उसके बाद काम ज्यादा बढऩे पर भाईयों और मैंने दुकान में बैठकर व्यवसाय के गुर सीखे तथा व्यवसाय को उत्तरोतर बढ़ाते गए। बड़े भाईसहाब के निधन के बाद सारा दामोदार मेरे ऊपर आ गया है, जिसे मैंने अपने तीनों पुत्रों के साथ मिलकर इसे निरंतर आगे बढ़ाते गए। आज 72 वर्ष बाद भी विश्वनीयता के कारण हमारे शोरूम में ग्राहकों की चौथी पीढ़ी खरीददारी करने निरंतर आती है। शोरूम में सभी तरह की वैरायटी रेमण्ड,लिनेन क्लब, बिरला, सेंचुरी,अरविंद कंपनियों की फोरमल और पार्टी वियर उपलब्ध है। हम समय-समय पर ग्राहकों को कपड़े की खरीद पर 25 से 50 फीसदी तक रिहायत देते हैं।

क्या कोई गरीबों को रिहायत प्रदान की जाती है?
हम सामाजिक सरोकार के काम करते रहते हैं।

प्रतिस्पर्धा के समय में क्या कोई कठिनाई महसूस करते हैं?
यूं तो हरेक व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहती है, पर बिजनेस में वही टिक पाता है जो ईमानदारी और गुणवत्तायुक्त सामान ग्राहकों को उपलब्ध करवाए। हमारा फोकस पूरी तरह से इसी पर होता है। हमारी टैग लाइन हाईएस्ट पॉसिबल क्वॉलिटी लोएस्ट पॉसिबल पर आधारित है।

आने वाले समय में व्यवसाय को और आगे कितना बढ़ाने चाहते हैं?
72 साल के पड़ाव पर हम निरंतर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। लगातार शोरूम खोल रहे हैं। मालवीय नगर में वर्ष,2008 में और वैशाली नगर में वर्ष, 2022 में शोरूम शुरू कर दिया है। ग्राहकों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए आगे और जगह भी शोरूम खोलने की चाहत है।

आप अपना आदर्श किसे मानते हैं?
मैं अपना आदर्श पिताजी रूपचंद्र जी को मानता हूं। उनके बताए मार्गदर्शन और आर्शीवाद से ही व्यवसाय को आगे बढ़ा पा रहा हूं।

आप कोई सामाजिक संगठन से जुड़े हुए है या फिर सामाजिक सरोकार कार्य किए?
मैं और मेरे पुत्र सामाजिक संस्थाओं और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। हम गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समय-समय पर सहयोग करते रहते हैं।

यूथ को व्यवसाय बढ़ाने के लिए क्या सुझाव देना चाहते हैं?
हमारा युवाओं से यही सुझाव है कि वह कोई भी व्यवसाय शुरू करे तो पूरी मेहनत और ईमानदारी से जुटे। ध्येयता से ही व्यवसाय आगे बढ़ेगा तथा सफलता मिलती रहेगी।

राज्य सरकार से आपकी क्या अपेक्षा हैं?
सरकार से हमारी यही अपेक्षा है कि वह छोटे और उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर पर लोन मुहैय्या करवाए तथा लोन लेने की प्रक्रिया को सरल बनाए ताकि उद्यमियों को लोन में आसानी रहे। इसके अलावा बिजली की दरों में कमी की जाए, जिससे व्यवसाई अधिक से अधिक उत्पादन कर सके।

-0कुंजेश कुमार पतसारिया



You may also like

Leave a Comment