Wednesday, July 15, 2026 |
Home Health and LifestylePriyush Neuro And Superspeciality Hospital ने न्यूरो रोगियों के उपचार और सर्जरी में की पहचान कायम

Priyush Neuro And Superspeciality Hospital ने न्यूरो रोगियों के उपचार और सर्जरी में की पहचान कायम

हॉस्पिटल में आरजीएचएस,सीजीएचएस और टीपीए के तहत कैशलेस सुविधाएं भी उपलब्ध

by Business Remedies
0 comments

कुंजेश कुमार पतसारिया | बिजनेस रेमेडीज | जयपुर। शहर के मानसरोवर इलाके में स्थित प्रियूष न्यूरो एंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अत्याधुनिक उपकरणों और बेहतर चिकित्सा सेवाओं में अपनी अलग पहचान कायम की है। यहां आर्थिक दृष्टि से कमजोर मरीजों को रिहायती दरों पर उपचार किया जाता है। इसके अलावा सभी प्रमुख बीमा और सरकारी योजनाएं जैसे आरजीएचएस, सीजीएचएस और टीपीए के तहत कैशलेस सुविधाएं भी हॉस्पिटल में उपलब्ध करवाई जाती है। प्रियूष न्यूरो एंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम कर रहा है और यह देश भर में एक भरोसेमंद नाम बन गया है।

अस्पताल के निदेशक और प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉक्टर योगेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रियूष हॉस्पिटल मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से संबंधित जटिल सर्जरी में अग्रणीय है। 13 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ डॉ. गुप्ता ने १२,000 से अधिक सफल सर्जरी की हैं। इनमेंं ऑर्थोपेडिक्स सर्जरी, जनरल सर्जरी, माइक्रो सर्जरी, एंडो सर्जरी और मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी शामिल हैं। उनकी विशेषज्ञता ट्रॉमा, ब्रेन ट्यूमर, और स्पाइनल डिसऑर्डर के इलाज में अद्वितीय है। उनका कहना है कि हमारा उद्देश्य न्यूरोलॉजी और सुपरस्पेशलिटी चिकित्सा के क्षेत्र में विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करना है, ताकि मरीजों को सही समय पर और सही इलाज मिल सके।

मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के लिए बेहतरीन समाधान
प्रियूष हॉस्पिटल में ५० से अधिक बेड, अत्याधुनिक न्यूरो नेविगेशन सिस्टम और चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। तीन सुसज्जित एम्बुलेंस के साथ यह अस्पताल दुर्घटना और ट्रॉमा के मामलों में त्वरित जीवन रक्षक सेवाएं प्रदान करता है। न्यूरोलॉजी और स्पाइन के अलावा अस्पताल का ऑर्थोपेडिक विभाग भी मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के लिए बेहतरीन समाधान प्रदान करता है। अस्पताल में २० से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की टीम मरीजों की देखभाल के लिए समर्पित है। नवीनतम तकनीक और शोध के साथ, प्रियूष हॉस्पिटल का लक्ष्य मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार और व्यक्तिगत देखभाल प्रदान करना है।



You may also like

Leave a Comment