Business Remedies / New Delhi। Pride Hotels Limited को, Haworth Industry Report के अनुसार, अपने प्रस्तावित IPO के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है। जानकारी के अनुसार, लगभग 1000 करोड़ रुपये की इस सार्वजनिक पेशकश में कंपनी द्वारा 260 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की नई पेशकश (“Fresh Issue”) और Promoter Selling Shareholders द्वारा 39,239,44 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री पेशकश (Offer For Sale–OFS) शामिल है, जिसमें हर इक्विटी शेयर का अंकित मूल्य रुपये 5 है। Pride Hotels Limited ने Fresh Issue से मिलने वाली आय का उपयोग (I) मौजूदा होटलों के नवीनीकरण के लिए पूंजीगत व्यय (II) कुछ ऋण का पूरा या आंशिक भुगतान और (III) सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव किया है।

