Monday, June 29, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Pranik Logistics Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Pranik Logistics Limited’ का IPO

निवेशक 14 अक्टूबर 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
pranik logistics ltd

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। कोलकाता आधारित ‘Pranik Logistics Limited’ एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा प्रौद्योगिकी में निवेश के खर्चों को पूरा करने, कंपनी की पूंजीगत व्यय आवश्यकता को पूरा करने, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १४ अक्टूबर को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: Pranik Logistics Limitedकी स्थापना 2015 में हुई थी और यह एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करती है। पैन इंडिया लॉजिस्टिक्स प्रदाता के तौर पर कंपनी फ्रेट फारवर्डर और ट्रांसपोर्टर के रूप में काम करती है, जो खुदरा, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, दूरसंचार, विनिर्माण, फार्मा जैसे विभिन्न उद्योगों में अपने ग्राहकों को परिवहन, भंडारण, सामग्री प्रबंधन और माल अग्रेषण इत्यादि जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान करती है।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 33.60 करोड़ रुपए एवं 31.54 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 60.90 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 93.23 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 67.70 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 4.06 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 जून 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी ने 22.48 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 1.08 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। 30 जून 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 4.88 फीसदी दर्ज किया गया है। 30 जून 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी की असेट्स 38.42 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 12.52 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 4.42 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 19.61 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 1.57 गुना दर्ज किया गया है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी:Pranik Logistics Limited’ का IPO NSE Emerge Limited Platform पर आज खुलकर 14 अक्टूबर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 29,18,400 शेयर 73 रुपए से 77 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 22.47 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 रुपए का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment