नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | Punjab National Bank (PNB) ने आज 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए।
शुद्ध लाभ वित्त वर्ष’26 की प्रथम तिमाही में ₹1,675 करोड़ की तुलना में वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में 213.6% की वृद्धि के साथ ₹5,253 करोड़ हो गई। ROA वार्षिक आधार पर 67 BPS बढ़कर वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में 1.04% हो गया। वैश्विक निवल ब्याज मार्जिन वित्त वर्ष’26 की चौथी तिमाही में 2.47% से बढ़कर वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में 2.50% हो गया। CRAR जून’25 की दर 17.50% से बढ़कर जून’26 को 18.13% हो गया। प्रति शेयर बुक वैल्यू (टैंजिबल) जून’25 में ₹92.64 से जून’26 में 17.2% की वृद्धि के साथ ₹108.58 हो गया। वैश्विक कारोबार जून’25 को ₹27.19 लाख करोड़ से बढ़कर जून’26 को 10.2% की वृद्धि के साथ ₹29.97 लाख करोड़ हो गया। वैश्विक जमा में वार्षिक आधार पर 8.5% की वृद्धि दर्ज की गई और यह जून’26 को ₹17.24 लाख करोड़ हो गई, जबकि जून’25 को यह ₹15.89 लाख करोड़ थी। वैश्विक ऋण में वार्षिक आधार पर 12.7% की वृद्धि दर्ज की गई, जून’25 को ₹11,29,898 करोड़ से बढ़कर जून’26 को ₹12,73,132 करोड़ हो गई। जून’26 को CD Ratio 73.8% दर्ज किया गया, यह जून’25 में 71.1% था।
GNPA अनुपात जून’25 के 3.78% से सुधरकर जून’26 को 2.78% हो गया। क्रमिक आधार पर जून’26 में इसमें 17 BPS का सुधार हुआ है। NNPA अनुपात जून’25 के 0.38% की तुलना में जून’26 को 10 BPS सुधरकर 0.28% हो गया। क्रमिक आधार पर जून’26 में इसमें 1 BPS का सुधार हुआ है। स्लिपेज अनुपात वित्त वर्ष’26 की प्रथम तिमाही के 0.71% से घटकर वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में 0.68% दर्ज किया गया।
बचत जमा वार्षिक आधार पर 7.2% की वृद्धि दर्ज करते हुए बढ़कर ₹5,33,798 करोड़ रहा। चालू जमा जून’26 को वार्षिक आधार पर 12.3% की वृद्धि दर्ज करते हुए ₹79,318 करोड़ रहा। CASA जून’26 को वार्षिक आधार पर 7.8% की वृद्धि दर्ज करते हुए ₹6,13,116 करोड़ रहा। बैंक की CASA हिस्सेदारी जून’26 को 36.7% रही।
कोर रिटेल अग्रिम के अंतर्गत 17.5% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। आवास ऋण वार्षिक आधार पर 11.9% बढ़कर ₹1,32,840 करोड़ हो गया। वाहन ऋण वार्षिक आधार पर 34.4% की वृद्धि दर्ज करते हुए ₹36,599 करोड़ हो गया। कृषि (प्राथमिकता क्षेत्र) अग्रिम वार्षिक आधार पर 16.4% की वृद्धि के साथ ₹1,61,668 करोड़ हो गया। MSME अग्रिमों में वार्षिक आधार पर 19.8% की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹2,03,025 करोड़ हो गया।
सकल गैर-निष्पादित अस्तियां (GNPA) जून’25 के ₹42,673 करोड़ से घटकर जून’26 को ₹35,381 करोड़ रह गईं। शुद्ध गैर-निष्पादित अस्तियां (NNPA) जून’25 के ₹4,132 करोड़ से घटकर जून’26 को ₹3,433 करोड़ रह गईं। परिचालन लाभ 6.2% की वृद्धि के साथ जून’26 में बढ़कर ₹7,519 करोड़ दर्ज हुआ, जो जून’25 में ₹7,081 करोड़ था।
अग्रिम पर ब्याज आय 6.4% की वृद्धि के साथ जून’26 में ₹23,061 करोड़ दर्ज हुई, जो जून’25 में ₹21,664 करोड़ थी। कुल ब्याज आय वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में 2.3% की वृद्धि के साथ ₹32,897 करोड़ रही, जो वित्त वर्ष’26 की चौथी तिमाही में ₹32,157 करोड़ थी। वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में शुद्ध ब्याज आय में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 2.1% की वृद्धि हुई है और यह ₹10,798 करोड़ हो गई है। शुल्क आधारित आय वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही के लिए ₹2,339 करोड़ रही, जो वित्त वर्ष’26 की चौथी तिमाही में ₹1,956 करोड़ थी। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर इसमें 19.6% की वृद्धि दर्ज की गई है।
प्रति कर्मचारी कारोबार जून’25 के ₹27.30 करोड़ से बढ़कर जून’26 को ₹29.71 करोड़ हो गया। प्रति शाखा कारोबार जून’25 के ₹257.39 करोड़ से बढ़कर जून’26 को ₹278.28 करोड़ हो गया। प्रति कर्मचारी शुद्ध लाभ वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में ₹21.71 लाख रहा। प्रति शाखा निवल लाभ वित्त वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में ₹203.37 लाख रहा।
PMJDY खातों की संख्या जून’25 के 539 लाख से बढ़कर जून’26 को 573.46 लाख हो गई।
30 जून 2026 तक बैंक के पास 54,248 टच प्वाइंट हैं। 30 जून’26 की स्थिति के अनुसार, बैंक की 10,359 घरेलू शाखाएं और 2 अंतर्राष्ट्रीय शाखाएं हैं। बैंक के पास वितरण नेटवर्क के रूप में 10,605 ATM और 33,284 BC Point भी हैं।
डिजिटल लेनदेन की संख्या 30.06.2025 को 295 करोड़ से बढ़कर 30.06.2026 को 365 करोड़ हो गई, जो वार्षिक आधार पर 24% की वृद्धि दर्शाती है। PNB One सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 30.06.2025 को 227 लाख से बढ़कर 30.06.2026 को 270 लाख हो गई, जो वार्षिक आधार पर 19% की वृद्धि दर्शाती है। WhatsApp Banking उपयोगकर्ताओं की संख्या 30.06.2025 को 70 लाख से बढ़कर 30.06.2026 को 140 लाख हो गई, जो वार्षिक आधार पर 100% की वृद्धि दर्शाती है। Central Bank Digital Currency (CBDC) के उपयोगकर्ताओं की संख्या 17.22 लाख और लेनदेन की संख्या 153.06 लाख है। Project Sentinel – Tracing the Mule Network Thread के तहत समन्वित वित्तीय धोखाधड़ी को पहले से रोकने और छिपी हुई म्यूल टोपोलॉजी को उजागर करने के लिए जटिल Peer-to-Peer फंड प्रवाह का विश्लेषण किया जा रहा है।
वर्ष 2026 के लिए Golden Peacock National Training Award, APY Annual Awards में वित्त वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों के लिए Excellence Achiever Award (प्रदत्त by PFRDA), Infosys Finacle Innovation Awards 2026 में Treasury Transformation के लिए Platinum Award, Viksit Bharat Ambassador for Change Awards 2026 में Climate Finance श्रेणी में विजेता, PSB Alliance द्वारा आयोजित समारोह में BankNet Highest Value Realisation Award, तथा Infosys Finacle Innovation Awards 2026 में Krishi Tatkal Loan के लिए Product Innovation श्रेणी में Platinum Award प्राप्त हुआ।

