Sunday, June 28, 2026 |
Home Business and Economyपीएम मोदी के Five-Nation Visit से भारत को करीब .$40 बिलियन निवेश प्रस्ताव, कई देशों ने बढ़ाया रणनीतिक सहयोग

पीएम मोदी के Five-Nation Visit से भारत को करीब .$40 बिलियन निवेश प्रस्ताव, कई देशों ने बढ़ाया रणनीतिक सहयोग

by Business Remedies
0 comments
PM Narendra Modi During Five-Nation Visit Meeting Global Leaders And Investors

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया Five-Nation Visit के दौरान भारत को करीब .$40 बिलियन के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इस दौरे में कई वैश्विक कंपनियों और देशों ने भारत में नए निवेश और कारोबार विस्तार की योजनाओं का ऐलान किया। अधिकारियों के अनुसार, यह दौरा भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और बढ़ती घरेलू मांग पर वैश्विक भरोसे का बड़ा संकेत माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा के दौरान 50सेअधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इन कंपनियों का संबंध सेमीकंडक्टर, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से रहा। इन कंपनियों का कुल बाजार मूल्य करीब .$2.7 ट्रिलियन से .$3ट्रिलियन के बीच बताया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, इन कंपनियों का भारत में पहले से बड़ा कारोबार और निवेश मौजूद है। भारत में इनका कुल निवेश और व्यावसायिक उपस्थिति करीब .$180 बिलियन आंकी गई है। अब कई कंपनियां भारत की तेज आर्थिक वृद्धि और बढ़ती उपभोक्ता मांग को देखते हुए अपने कारोबार का विस्तार करने की तैयारी कर रही हैं। दौरे के दौरान संयुक्त अरब अमीरात ने भारत में करीब .$5 बिलियन के नए निवेश का ऐलान किया। इसके अलावा कई अन्य देशों और कंपनियों ने भी भारत में निवेश बढ़ाने और नए प्रोजेक्ट शुरू करने की इच्छा जताई।

प्रधानमंत्री मोदी की यह Five-Nation Visit संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली तक रही। इस दौरान भारत ने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए और कई देशों के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक स्तर तक मजबूत किया।

भारत और नीदरलैंड ने व्यापार, रक्षा, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों पर आधारित रणनीतिक साझेदारी रोडमैप पेश किया। वहीं भारत और स्वीडन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमति जताई। नॉर्वे में प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरे India-Nordic Summit में हिस्सा लिया और नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इसके अलावा इटली और भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई वार्ता के बाद Special Strategic Partnership स्थापित करने का फैसला लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर कहा कि इटली की यात्रा बेहद सफल और उपयोगी रही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को नई रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने से आपसी सहयोग को नई गति मिलेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी इस दौरे को बेहद सफल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की यात्रा ने भारत के वैश्विक संबंधों को नई मजबूती दी है और भारत-इटली संबंधों में नए अवसर पैदा किए हैं।



You may also like

Leave a Comment