Tuesday, July 14, 2026 |
Home Main Newsभारत और यूरोपीय संघ को व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए: पीयूष गोयल

भारत और यूरोपीय संघ को व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए: पीयूष गोयल

by Business Remedies
0 comments
piyush goyal

बिजऩेस रेमेडीज/ नई दिल्ली/आईएएनएस |  केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत को गति देने के लिए मौजूदा व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों को समझौते में रुकावट डालने वाली बाधाओं की गहन समझ की जरूरत है क्योंकि दोनों पक्षों के बीच व्यापार मौजूदा 15 अरब डॉलर के स्तर से बढऩे की जबरदस्त संभावना है। गोयल ने ‘इटली-इंडिया बिजनेस, साइंस और टेक्नोलॉजी फोरम’ में अपने संबोधन में कहा, ‘मेरा मानना है कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच एफटीए को तेजी से पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। इसके लिए यूरोपीय संघ, उसके सदस्य देशों और भारत दोनों को आपसी विश्वास विकसित करने और व्यापार बाधाओं की गहन समझ विकसित करने के लिए सहयोग की भावना से काम करने की जरूरत होगी, जो हमारे बीच व्यापार समझौते में बाधा डाल रही हैं।



You may also like

Leave a Comment