गोल्ड लोन कारोबार का विस्तार करने की योजना; इस वित्त वर्ष में 200 नई शाखाएं शुरू करने का लक्ष्य
मुंबई: Piramal Finance Limited ने 30 जून 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले साल की तुलना में 67 प्रतिशत बढ़कर 461 करोड़ रुपये हो गया है। यह वृद्धि कंपनी की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में बढ़ोतरी, एआई तकनीक के उपयोग, रिटेल लोन वितरण में वृद्धि और कर्ज की गुणवत्ता में स्थिरता के कारण हुई है।
कंपनी के रिटेल लोन वितरण में पिछले साल की तुलना में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 12,527 करोड़ रुपये हो गया है। इससे ग्राहकों में कर्ज की बढ़ती मांग और कारोबार की लगातार हो रही प्रगति दिखाई देती है। कंपनी की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 25 प्रतिशत बढ़कर 1.07 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, रिटेल एयूएम में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और यह बढ़कर 91,249 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों की मंजूरी मिलने पर 4,000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
मजबूत प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए
Piramal Finance Limited के चेयरमैन Anand Piramal ने कहा, “हालांकि Piramal Finance भारत की उच्च श्रेणी की एनबीएफसी कंपनियों में सबसे नई कंपनी है, लेकिन हमने देशभर में अपने मजबूत नेटवर्क, तकनीक और हर कामकाज में इस्तेमाल की जा रही एआई की मदद से लगभग 60 लाख ग्राहकों को सेवा देने वाला एक विविध रिटेल फायनान्स कारोबार सफलतापूर्वक खड़ा किया है।”
पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 276 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने देशभर में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 26 राज्यों के 607 शहरों में 780 शाखाएं शुरू की हैं। इसके अलावा, कंपनी के ग्राहकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 60 लाख तक पहुंच गई है। इससे भारत में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत हुई है।
कंपनी ने बताया कि गोल्ड लोन कारोबार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में Piramal Finance Limited ने 6 करोड़ रुपये के गोल्ड लोन वितरित किए हैं। गोल्ड लोन कारोबार को बढ़ाने के लिए कंपनी इस वित्त वर्ष में देशभर में लगभग 200 नई गोल्ड लोन शाखाएं शुरू करने की योजना बना रही है। यह गोल्ड लोन व्यवसाय के विस्तार के दूसरे चरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

