Friday, March 13, 2026 |
Home » Phonebox Retail Limited के महाराष्ट्र और गुजरात में हुए 211 स्टोर

Phonebox Retail Limited के महाराष्ट्र और गुजरात में हुए 211 स्टोर

by Business Remedies
0 comments
Phonebox Retail Limited

जयपुर। महाराष्ट्र और गुजरात में एक लोकप्रिय मोबाइल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रिटेलर फोनबॉक्स रिटेल लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी के वर्तमान में फोनबॉक्स, फोनबुक और माई मोबाइल ब्रांडनेम के तहत महाराष्ट्र और गुजरात में 211 स्टोर संचालित हो रहे हैं। गौरतलब है कि कंपनी ने 17 मार्च 2025 तक महाराष्ट्र में 25 स्टोर खोले थे। कंपनी ने ग्राहक विस्तार और ब्रांडेड मोबाइल फोन एवं टेलीविजन व अन्य की बिक्री बढ़ाने के लिए ये स्टोर खोले थे।

यह करती है कंपनी: कंपनी पूरे गुजरात में तीन ब्रांड नामों: फोनबॉक्स, फोनबुक और माई मोबाइल के तहत अपने मल्टी-ब्रांड आउटलेट संचालित करती है। इन स्टोर्स को कंपनी स्वामित्व और कंपनी संचालित (सीओसीओ मॉडल), और फ्रेंचाइज़ स्वामित्व और कंपनी संचालित (एफओसीओ मॉडल) में विभाजित किया गया है। फोनबॉक्स रिटेल को गतिशील और अनुभवी उद्यमियों के एक समूह मनीषभाई गिरीशभाई पटेल, जिगर लल्लूभाई देसाई, पार्थ लल्लूभाई देसाई, जिग्नेशकुमार दशरथलाल पारेख और अमितकुमार गोपालभाई पटेल द्वारा बढ़ावा गया है। रिटेलर ने फरवरी 2021 में ‘फोनबॉक्स’ ब्रांड के तहत अपना परिचालन शुरू किया और उस वर्ष के अंत में दो रिटेल स्टोर ब्रांड ‘फोनबुक’ और ‘माई मोबाइल’ का अधिग्रहण किया था। अब कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या करीब 211 हो गई है।



You may also like

Leave a Comment