Tuesday, June 30, 2026 |
Home Business RemediesPGIM India Asset Management Pvt Ltd ने नए सीईओ की नियुक्ति की

PGIM India Asset Management Pvt Ltd ने नए सीईओ की नियुक्ति की

by Business Remedies
0 comments
PGIM India Asset Management Pvt Ltd

नई दिल्ली. पीजीआईएम इंडिया एसेट मैनेजमेंट ने अभिषेक तिवारी को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है, जो 1 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा। अभिषेक, अजीत मेनन का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले सात वर्षों से सीईओ के रूप में कार्य करते हुए एक मज़बूत ब्रांड बनाने में मदद की है। अजीत 1 सितंबर, 2025 से कंपनी के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। अभिषेक तिवारी सात वर्षों से अधिक समय से पीजीआईएम इंडिया एएमसी में कार्यरत हैं, और हाल ही में

 

कंपनी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। पीजीआईएम में ग्लोबल वेल्थ के वाइस चेयरमैन, एशिया, डेविड चांग ने कहा, “हमारे व्यवसाय के प्रति अभिषेक की गहरी समझ, उनका दूरदर्शी नेतृत्व और नवाचार के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता उन्हें पीजीआईएम इंडिया एएमसी के अगले अध्याय में नेतृत्व करने के लिए एक आदर्श व्यक्ति बनाती है। अभिषेक तिवारी ने कहा, “पीजीआईएम इंडिया एएमसी के लिए ऐसे रोमांचक समय में सीईओ की भूमिका निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है।



You may also like

Leave a Comment