नई दिल्ली। Patil Automation Limited टर्नकी वेल्डिंग, असेंबली और रोबोटिक्स-एकीकृत स्वचालन प्रणालियों की अग्रणी प्रदाता कंपनी है। कंपनी 31 मार्च 2026 को समाप्त छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। स्टैंडलोन बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 61.56 करोड़ रुपए के मुकाबले 35.26 फीसदी अधिक 83.27 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 5.58 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 49.06 फीसदी अधिक 8.32 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
स्टैंडलोन बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 122.04 करोड़ रुपए के मुकाबले 28.49 फीसदी अधिक 156.82 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 11.70 करोड़ रुपए के kar पश्चात शुद्ध लाभ मुकाबले 35.41 फीसदी अधिक 15.85 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 7.71 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है। कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 172.79 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 17.78 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

