बिजनेस रेमेडीज। स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् में सत्र : 2024-25 की कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के दीक्षारोहण का पावन उत्सव वैदिक रीति से संपन्न हुआ। इस सुअवसर पर आचार्यकुलम् शिक्षण संस्थान में 13 कुण्डीय विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि स्वामी रामदेव (व आचार्य बालकृष्ण की सूक्ष्म उपस्थित) की गरिमामयी उपस्थिति में सत्र : 2024-25 की कक्षा 12वीं के 57 बालकों व 40 बालिकाओं सहित कुल 97 विद्यार्थियों का दीक्षारोहण वैदिक रीति से संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के मध्य स्वामी रामदेव ने प्रत्येक क्रियाविधि की सरल व्याख्या की तथा सभी विद्यार्थियों ने स्वामी रामदेव द्वारा प्रज्जवलित ‘महाज्ञान ज्योति’ से अपने दीपों को प्रज्जवलित कर दीक्षारोहण की प्रतिज्ञा ली और आचार्यकुलम् से प्राप्त शिक्षा व संस्कारों को सर्वत्र प्रसारित करने का संकल्प व्यक्त किया। अंतत: स्वामी रामदेव ने सभी विद्यार्थियों को अपने करकमलों से प्रतीक चिह्न भेंट किए और सुमनवृष्टि कर शुभाशीष प्रदान किया।
आचार्यकुलम् प्रबंधन की उपाध्यक्षा आदरणीया डॉ. ऋतंभरा शास्त्री ‘बहनजी’ व प्राचार्या स्वाति मुंशी ने भी विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएँ व शुभाशीष प्रदान किए।

उक्तसुअवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय की कुलानुशासिका व डीन साध्वी देवप्रिया, दीदी आशु , दीदी पारुल, विशिष्ट अतिथि डॉ. स्नेहा, पतंजलि शोध संस्थान के शोध विशेषज्ञ डॉ. अनुराग वाष्र्णेेय, भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एन. पी. सिंह, भारत स्वाभिमान व पतंजलि सोशल मीडिया के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश मित्तल , पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलानुशासक स्वामी आर्षदेव , वैदिक गुरुकुलम् के प्राचार्य स्वामी ईशदेव, पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल यादव, पतंजलि कैरियर अकादमी के प्रमुख प्रदीप तथा स्वामी अर्जुनदेव सहित सभी आचार्य, कर्मचारीगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।


