Monday, July 13, 2026 |
Home Business Remediesयह केवल योग नहीं, अपितु स्वास्थ्य, संस्कार और समर्पण की एक क्रांति है : साध्वी देविप्रया

यह केवल योग नहीं, अपितु स्वास्थ्य, संस्कार और समर्पण की एक क्रांति है : साध्वी देविप्रया

by Business Remedies
0 comments
  • जन-जन को योगमय स्वस्थ जीवनशैली, आयुर्वेदिक जीवन पद्धति और राष्ट्र सेवा के संकल्प से जोड़ने का संकल्प : साध्वी देवप्रिया
  • पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से जुड़े 100 से अधिक संन्यासी भाई और साध्वी बहनें संभालेंगे प्रचार-प्रसार की कमान
  • पतंजलि के कार्यकर्ताओं ने गाँव-गाँव, घर-घर जाकर की योग की प्रतिष्ठा

कुरुक्षेत्र : 15 जून, 2025। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों व प्रचार-प्रसार के क्रम में आज महिला पतंजलि योग समिति की मुख्य केन्द्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया जी की अध्यक्षता में एक बैठक आहुत की गई जिसमें उन्होंने कहा कि यह केवल योग नहीं, अपितु स्वास्थ्य, संस्कार और समर्पण की एक क्रांति है। उन्होंने आह्वान किया कि आइए! इस पावन प्रयास में भागीदार बनें और अधिक से अधिक लोगों को 21 जून को ब्रह्मसरोवर में जुटने के लिए प्रेरित करें। बैठक में मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश कुमार ‘भारत’, स्वामी परमार्थदेव व योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य भी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से जुड़े 100 से अधिक संन्यासीगण और साध्वी बहनें आगामी 21 जून 2025 को ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य कार्यक्रम हेतु गांव-गांव, घर-घर जाकर योग का प्रचार-प्रसार करेंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त संन्यासीगण व साध्वी बहनें न केवल योग का अभ्यास कराएंगे, बल्कि जन-जन को स्वस्थ जीवनशैली, आयुर्वेदिक जीवन पद्धति और राष्ट्र सेवा के संकल्प से भी जोड़ेंगे।

patanjaliसाथ ही आज पतंजलि के कार्यकर्ताओं ने गाँव-गाँव, घर-घर योग की प्रतिष्ठा तथा प्रचार-प्रसार के कार्यों को गति दी। पतंजलि योग समिति के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश कुमार ‘भारत’ के दिशानिर्देशन में पतंजलि याेग समिति के प्रभारियों, योग शिक्षकों व कार्यकर्ताओं की टीमों ने कुरुक्षेत्र के आसपास के गाँवों में जाकर ग्रामिणाें को जागरूक किया तथा योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।
जिला पतंजलि किसान सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता जी ने राज्य प्रभारी श्री राजेश भाटी जी के नेतृत्व में पिहोवा के गांव मोहनपुर बकरी और इसाक में योग आरोग्य सभा के साथ डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार किया। साथ ही गांव कलसा तहसील पेहवा जनपद कुरुक्षेत्र में योगाभ्यास कराया। खंड लाडवा में महिला पतंजलि योग समिति की कार्यकर्ताओं ने राम कुंडी धर्मशाला में समीक्षा बैठक की। सूरजभान जी मानेसर गुरुग्राम से लगातार सेवाएं दे रहे हैं, तथा 2 पॉइंट पर प्रचार कार्य पूर्ण होने पर तीसरे पॉइंट गांव सेंसा में योगाभ्यास कराया। सूरजभान जी तहसील पिहोवा में सेवा कार्य कर रहे हैं।

लाडवा में पतंजलि योग समिति की टीम ने आर्य समाज में चल रही निरंतर योग कक्षा में योगाभ्यास किया एवं सभी स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। इस दौरान जिला प्रभारी मुकेश जी एवं तहसील प्रभारी अजय पोपली जी, श्री विनय मल्होत्रा जी, सीमा मल्होत्रा जी, ओम प्रकाश मल्होत्रा जी, अशोक सेन जी एवं तिलक राज कक्कड़ आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वामी विश्वदेव जी, भाई विनय जी ने गांव भटेडी, तहसील पिहोवा में आरोग्य सभा में गांव के मुख्य लोगों से चर्चा की तथा योग दिवस को सार्थक बनाने हेतु ग्रामीणों को आमंत्रित किया।
ग्राम सैनीपुरा में जयपाल शास्त्री जी की सहयोगी टीम में फरीदाबाद में जूडो कोच विजय पाल जी, गुरुग्राम से ईश्वर सिंह जी व दयाचंद जी ने योगाभ्यास कराया व योग दिवस हेतु आमंत्रण दिया। पतंजलि युवा समिति के जिला प्रभारी अश्विनी कुमार और मीडिया प्रभारी विकास भटनागर, पतंजलि योग समिति के युवा प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता एवं शहरी प्रभारी अनिल राणा। बबैन में सरपंच श्री संजीव सिंगला जी (गोल्डी) एवं चेयरमैन बलदेव जी को 21 जून कुरुक्षेत्र अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस हेतु आमंत्रित किया प.यो.समिति के कार्यकर्ताओं ने शाहबाद के पाँच गांवों में प्रचार-प्रसार तथा तिकोना पार्क, जिला पलवल में 21जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।

साध्वी देववाणी जी, साध्वी देवगरिमा जी, हरियाणा की महिला पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी अमर रवीश जी, राज्य सोशल मीडिया प्रभारी प्रो. निरूपमा भट्‌टी जी, कुरुक्षेत्र की जिला प्रभारी बहन मंजू नरवाल जी, हरियाणा राज्य संवाद प्रभारी बहन प्रेमलता चिकारा जी, फरीदाबाद टीम से बहन संध्या जी, प्रेमलता जी, सुप्रभा जी, मुकेश लता जी, मिथलेश जी, कुसुम लता जी, उर्मिला जी, पेहोवा में बहन किरण जी, रेणू जी, मनोरमा जी, कृष्णा जी, पतंजलि योग समिति के युवा प्रभारी अनिल गुप्ता जी, मीडिया प्रभारी विकास भटनागर जी, शहरी प्रभारी अनिल राणा जी, तहसील प्रभारी अजय पोपली जी, जोगिंदर दलाल जी, जयप्रकाश आर्य जी, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कुलवंत सिंह आदि ने योगाभ्यास कराया व प्रचार-प्रसार किया।



You may also like

Leave a Comment