बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। उड़ीसा आधारित ‘पारादीप परिवहन लिमिटेड’ लॉजिस्टिक्स, शिप हसबेंडरी और स्टीवडोरिंग में विशेषज्ञता रखने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 19 मार्च को बंद होगा। कारोबारी गतिविधियां: वर्ष 2000 में स्थापित, पारादीप परिवहन लिमिटेड एक बंदरगाह सेवा प्रदाता कंपनी है और यह लॉजिस्टिक्स, शिप हसबेंडरी और स्टीवडोरिंग में विशेषज्ञता रखता है। कंपनी ओडिशा के पारादीप बंदरगाह में स्थित है।
कंपनी की सेवाओं में स्टीवडोरिंग, इंट्रा-पोर्ट ट्रांसपोर्टेशन, रैक हैंडलिंग, हाई स्टैकिंग, उपकरण आपूर्ति, कार्गो ट्रांसपोर्टेशन, उर्वरक बैगिंग, उर्वरक रेक लोडिंग, हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट सप्लाई, ट्रेलर सप्लाई, वैसल हैंडलिंग, मैनपावर सप्लाई , स्टोन पिचिंग वर्क, रेलवे साइडिंग मेंटेनेंस, इंट्रा माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन, अर्थ मूविंग एवं रिक्लेमेशन वर्क शामिल हैं।
कंपनी की ताकतें: अनुभव और विशेषज्ञता – उद्योग में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, कंपनी प्रवर्तकों को बंदरगाह संचालन और कार्गो हैंडलिंग का गहन ज्ञान है।
व्यापक नेटवर्क – पूर्वी भारत में प्रमुख बंदरगाहों और औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनी का व्यापक नेटवर्क है।
अत्याधुनिक अवसंरचना – आधुनिक हैंडलिंग उपकरण, परिवहन बेड़े और कुलशल जनशक्तिसे सुसज्जित।
ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण – कंपनी गुणवत्ता और लागत-प्रभावशीलता पर जोर देते हुए निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला समाधान प्रदान करने पर केंद्रित है।
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 188.69 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.84 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 202.81 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 6.56 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 211.62 करोड़ रुपए का राजस्व और 15.02 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 137.94 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.18 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितम्बर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 3.75 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 164.35 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 59.89 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 48.55 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 46.21 करोड़ रुपए रहा।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘पारादीप परिवहन लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 19 मार्च 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 93 से 98 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 45,78,000 शेयर जारी कर 44.86 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

