नई दिल्ली। ओप्पो इंडिया ने अपने सेगमेंट में सबसे मज़बूत 5जी स्मार्टफोन के13एक्स 5जी पेश किया है। यह बिना किसी समझौते के ड्यूरेबिलिटी और ऑल-राउंड फंक्शनैलिटी पसंद करने वाले युवा विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है। के13एक्स 5जी एसजीएस मजबूती के लिए गोल्ड ड्रॉप सर्टिफिकेशन और एमआईएल-एसटीडी 810एच मिलिट्री-ग्रेड मानकों के साथ आता है। इसलिए यह अपने सेगमेंट में सबसे अधिक मजबूत डिवाइस है। इसमें 360 डिग्री डैमेज-प्रूफ आर्मर बॉडी है, जो एयरोस्पेस-ग्रेड एएम04 एल्युमिनियम एलॉय से बनी है। क्रिस्टल शील्ड ग्लास और गहरे समुद्री स्पंज से प्रेरित बायोमिमेटिक स्पंज शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम इसकी मजबूती को बढ़ा देते हैं। आईपी65 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ, के13एक्स 5जी ड्यूरेबिलिटी का नया मानक स्थापित करता है, तथा स्टाइल या उपयोग से समझौता किए बिना बेजोड़ मजबूती प्रदान करता है।
के13एक्स 5जी के 4जीबी$128जीबी वैरिएंट का मूल्य 11,999, 6जीबी$128जीबी वैरिएंट का मूल्य 12,999 और 8जीबी$128जीबी वैरिएंट का मूल्य 14,999 है। ये सभी वैरिएंट 27 जून 2025 से ओप्पो ई-स्टोर और फिल्पकार्ट पर दोपहर 12 बजे से मिलना शुरू होंगे। ये दो कलर्स – मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच में आएंगे। इन स्मार्टफोन्स पर ग्राहकों को बैंक ऑफर या 1000 के एक्सचेंज बोनस और 3 महीने के नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ सेल के दिन 4जीबी और 6जीबी वैरिएंट पर 1,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट तथा 8जीबी वैरिएंट पर 2,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इनके प्रभावी मूल्य क्रमशः 10,999, 11,999 और 12,999 हो जाएंगे।
ओप्पो इंडिया के हेड, प्रोडक्ट कम्युनिकेशंस, सैवियो डिसूज़ा ने कहा, हमारा ओप्पो के13एक्स जेन ज़ी की जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। यह बेहतरीन मूल्य में बेजोड़ ड्यूरेबिलिटी, शानदार परफॉरमेंस और इंटैलिजेंट पॉवर एफिशिएंसी प्रदान करता है। के13एक्स अत्याधुनिक बायोमिमेटिक शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम, अपनी कैटेगरी के सर्वश्रेष्ठ बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन और 5जी रेडीनेस के साथ आता है। यह स्मार्टफोन बिना किसी समझौते के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की क्षमता के दायरे बढ़ाने का ओप्पो का विज़न प्रदर्शित करता है।
स्मृति रविचंद्रन, वाइस प्रेसिडेंट, मोबाइल्स, फ़्लिपकार्ट ने कहा, फ़्लिपकार्ट पर ऐसे स्मार्टफोन्स की मांग बढ़ रही है, जो बेहतरीन परफॉरमेंस देने के अलावा दैनिक जीवन की मांग भी पूरी कर सकें। के13एक्स 5जी बिना किसी समझौते के ड्यूरेबिलिटी की मांग को पूरा करने के लिए लॉन्च किया गया है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड की मजबूती, इनोवेटिव शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम और बेहतरीन फीचर्स हैं। इसलिए के13एक्स वैल्यू, स्टाइल और मजबूती पसंद करने वाले युवाओं के लिए एक आकर्षक विकल्प है। हम यह शक्तिशाली और ड्यूरेबल डिवाइस भारत के लाखों ग्राहकों को उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर ओप्पो के साथ पार्टनरशिप करके उत्साहित हैं।

