नई दिल्ली : OPPO India ने एफ27 5जी लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में ओप्पो की नई हैलो लाईट है, स्मार्टफोन के रियर में एलईडी का एक घेरा, जो संगीत के साथ जगमगाता है। साथ ही इसमें एडवांस्ड एआई कैमरा फीचर्स भी हैं, जिनकी मदद से आप पार्टी की बेहतरीन तस्वीरें लेकर उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। ओप्पो एफ27 5जी दो रंगों–अंबर ऑरेंज और एमराल्ड ग्रीन में मिलेगा। इसके 128जीबी वैरिएंट का मूल्य 22,999 रुपये और 256जीबी वैरिएंट का मूल्य 24,999 रुपये होगा।
OPPO F27 5G में कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर ओप्पो एफ27 5जी प्रो का अपग्रेडेड कॉस्मोस रिंग डिज़ाईन है, जो डायनामिक हैलो लाईट के साथ आता है, जो पार्टी का माहौल बनाने के लिए संगीत के साथ जगमगाता है। इस हैलो लाईट को कॉन्फिगर किया जा सकता है ताकि यह डेस्क पर फोन उल्टा रखे होने पर चुपचाप मैसेज और अपडेट्स का नोटिफिकेशन दे सके।
यह स्मार्टफोन दो रंगों, अंबर ऑरेंज में टिमटिमाते फ्लेम टैक्सचर के साथ और एमराल्ड ग्रीन में कर्व्ड लाईट कॉलम इफेक्ट के साथ उपलब्ध है। इसका एमराल्ड ग्रीन वैरिएंट केवल 7.69एमएम और अंबर ऑरेंज वैरिएंट 7.76एमएम पतला है, और इसका वजन केवल 187ग्राम है। इसे कहीं भी ले जाने में बेहद आरामदायक बनाता है।
इसमें 120 एचजेड की एडैप्टिव स्क्रीन दी गई है, जो वाईब्रैंट विज़्युअल्स और स्मूथ इंटरैक्शन प्रदान करती है, जो पार्टी के बेहतरीन क्षणों को कैप्चर करने और देखने के लिए उत्तम है। साथ ही इसमें एडवांस्ड आई प्रोटेक्शन की खूबियाँ भी हैं, जिनकी मदद से आप आँखों को बिना थकाए पूरी रात स्मार्टफोन पर मनोरंजन कर सकते हैं।
एआई इरेज़र 2.0 की मदद से यूज़र्स अनैच्छिक ऑब्जेक्ट और फोटो-बॉम्बर डिलीट करके फोटो को परफेक्ट बना सकते हैं। एआई स्मार्ट इमेज मैटिंग 2.0 की मदद से सटीक मल्टी-सब्जेक्ट कटआउट बनाए जा सकते हैं, जिन्हें स्टिकर के रूप में सेव करके अपने फोटो कलेक्शन को और ज्यादा दिलचस्प बनाया जा सकता है या मेमे बनाए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए इसमें अल्ट्रा-क्लियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। ओप्पो एफ27 5जी में 50एमपी का मुख्य कैमरा, 2एमपी का पोर्ट्रेट कैमरा और 32एमपी का सेल्फी कैमरा है। प्रो पोर्ट्रेट मोड में प्रोफेशनल बोके इफेक्ट के लिए मुख्य और मैक्रो कैमरा का उपयोग किया गया है, जबकि एआई पोर्ट्रेट रिटचिंग से विस्तृत और प्राकृतिक फोटो संभव होते हैं। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के इस बेहतरीन तालमेल के साथ बहुत विस्तृत और प्राकृतिक रूप से सुंदर पोर्ट्रेट प्राप्त होते हैं, जिससे हर शॉट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने योग्य बन जाता है।
OPPO F27 5G आधुनिक जीवनशैली के अनुरूप बनाया गया है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया है, जो बहुत ही सुगम परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाईफ प्रदान करता है ताकि आप हर क्षण को कैप्चर और साझा करके उसका आनंद ले सकें।
OPPO F27 5G 8GB RAM के साथ 128GB/256GB ROM configuration में उपलब्ध है। इसमें OPPO की रैम एक्सपैंशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी मदद से मल्टीटास्किंग के लिए स्टोरेज से 8जीबी तक का स्पेस वर्चुअल रोम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही यह डिवाईस लंबे समय तक बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए बनाई गई है; यह ओप्पो के 50-माह के फ्लुएंसी प्रोटेक्शन टेस्ट में सफल रही है, और चार सालों से ज्यादा समय तक स्मूथ सिस्टम की गारंटी प्रदान करती है।
इसमें 5000 MAH की battery है, जो आपको बिना रुके कनेक्टेड रहने और मनोरंजन करने में समर्थ बनाती है। इसके साथ 45वॉट का सुपरवूक फ्लैश चार्ज आता है, जो इसे 71 मिनट में पूरा चार्ज कर देता है। 1 प्रतिशत बैटरी बची रहने पर 10 मिनट के त्वरित चार्ज में यह 7 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक या 6 घंटे का कॉल टाईम प्रदान कर सकती है।

