नई दिल्ली : oppo india ने oppo reno 12Pro Manish Malhotra Limited Edition Launch किया है, जो भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को समर्पित है। मनीष मल्होत्रा के प्रतिष्ठित वर्ल्ड कलेक्शन से प्रेरित, यह स्पेशल एडिशन काले रंग के बैक पैनल में फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और गोल्डन कलर की नक्काशी के साथ भारतीय डिज़ाईन की भव्यता और विरासत प्रदर्शित करता है। इसमें ओप्पो के इनोवेटिव मटेरियल डिज़ाईन और मल्होत्रा के सिग्नेचर मोटिफ्स की मदद से भारत में त्योहारों का उत्साह लग्ज़री और क्राफ्ट्समैनशिप के साथ पेश किया गया है।
इस स्मार्टफोन का ग्राफिक्स भारत में कला की समृद्ध परंपरा, विशेषकर मुगल कला के फ्लोरल मोटिफ्स और राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश की जटिल एम्ब्रॉयडरी तकनीकों की ओर ध्यान आकर्षित करता है। ब्लैक और गोल्ड कलर पैलेट में इसके पैटर्न ज़रदौजी और पारसी गारा एम्ब्रॉयडरी से प्रेरित हैं, जो भारत में त्योहारों के सौंदर्य, उत्तमता और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं। जहाँ ब्लैक कलर से कालातीत सौंदर्य और बहुउपयोगिता प्रदर्शित होते हैं, वहीं गोल्ड कलर लग्ज़री और वैभव का प्रतीक है, जिससे भव्यता और हर्षोल्लास का प्रदर्शन होता है।
सविओ डी’सौज़ा, हेड ऑफ़ प्रोडक्ट कम्युनिकेशन्स, ओप्पो इंडिया, ने कहा, ‘‘हम ओप्पो रेनो12 प्रो 5जी मनीष मल्होत्रा लिमिटेड एडिशन पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जिसमें सुंदरता के साथ फंक्शनैलिटी का समावेश है। इस गठबंधन के अंतर्गत मनीष मल्होत्रा की कारीगरी और ओप्पो की आधुनिक टेक्नोलॉजी ने एक ऐसा उत्पाद पेश किया है, जो स्टाईलिश होने के साथ ग्राहकों के हृदय में ऐसा गहरा प्रभाव छोड़ता है, जो कभी भुलाया नहीं जा सकता।’’
ओप्पो रेनो12 प्रो 5जी मनीष मल्होत्रा लिमिटेड एडिशन के निर्माण में ओप्पो ने मटेरियल साईंस में अपनी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ बेहतरीन कलात्मकता का उपयोग किया है। ओप्पो ने अत्यधिक सटीक हीट ट्रीटमेंट प्रक्रिया, एडवांस्ड डबल एचिंग और एनीलिंग की मदद से गोल्ड फिलिग्री और ब्लैक बैकग्राउंड में शानदार कॉन्ट्रैस्ट प्राप्त किया। इस प्रक्रिया द्वारा जीवंत रंगों और शानदार डिटेलिंग के साथ स्मूथ फ्लॉलेस सतह प्राप्त हुई, जिस पर फ्लोरल मोटिफ्स का प्रदर्शन किया गया। बारीक पैटर्न की एनीलिंग प्रक्रिया एक जटिल और उच्च लागत की तकनीक है, जिसके द्वारा लाईनों के डिज़ाइन में निरंतरता सुनिश्चित की गई। यह सटीकता प्राप्त करने के लिए कई राउंड तक ऑप्टिमाईज़ेशन किया गया, जिसमें स्क्रीन मटेरियल का एडजस्टमेंट, इंक की विस्कोसिटी, और स्क्रीन प्रिंटिंग के पैरामीटर्स शामिल हैं।
मनीष मल्होत्रा एडिशन के डिज़ाइन में रेनो के बैक में सामान्य छः लेयर की प्रक्रिया के मुकाबले आठ लेयर की प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें दो लेयर प्लेटिंग के लिए (एक गोल्ड के लिए और दूसरी ब्लैक के लिए) हैं, जिनके साथ यूवी टैक्सचरिंग, काउंटरपॉईंट स्क्रीन प्रिंटिंग, और स्टीरियो एच्ड ग्लास हैं। डिज़ाईन पर इतना विस्तृत ध्यान दिए जाने के कारण ओप्पो रेनो12 प्रो 5जी मनीष मल्होत्रा लिमिटेड एडिशन एक मास्टरपीस है, जिसमें त्योहारों का स्टाईल बढ़ाने के लिए लग्ज़री के साथ क्राफ्ट्समैनशिप भी है।
ओप्पो रेनो12 प्रो 5जी मनीष मल्होत्रा लिमिटेड एडिशन 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ 36,999 रुपये में ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। इसकी पहली सेल 3 अक्टूबर को होगी।

