Tuesday, July 14, 2026 |
Home Breaking NewsONDC ने छह लाख से अधिक विक्रेताओं को अपने साथ जोड़ा, प्रति माह 1.2 करोड़ के ऑर्डर किए हासिल

ONDC ने छह लाख से अधिक विक्रेताओं को अपने साथ जोड़ा, प्रति माह 1.2 करोड़ के ऑर्डर किए हासिल

by Business Remedies
0 comments
ONDC

बिजनेस रेमेडीज/ मुंबई (आईएएनएस)। सरकार द्वारा संचालित ओपन Network for Digital Commerce (ONDC) अब प्रति माह 1.2 करोड़ से अधिक ऑर्डर हासिल कर रहा है। इसमें छह लाख से अधिक विक्रेता नेटवर्क पर लाइव हैं। यह नेटवर्क लाखों छोटे व्यवसायों, कारीगरों, महिला उद्यमियों, किसानों और स्ट्रीट वेंडरों सहित विविध प्रकार के विक्रेताओं को सशक्त बना रहा है, ताकि वे प्रभावी रूप से प्रतिस्पर्धा कर सकें और लोगों तक पहुंच सकें।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, “ONDC A Startup Mindset और सरकारी स्तर के दृष्टिकोण के साथ कार्य करता है। इसमें यह तेजी से विकसित हो रहे बाजार की गतिशीलता के अनुकूल ढल रहा है।

इसका नेतृत्व टेक्नोक्रेट की एक टीम और अनुभवी ओएनडीसी सलाहकार परिषद द्वारा किया जा रहा है।” Interoperable, unbundled और विकेंद्रीकृत होने के आधार पर, ओएनडीसी एक जटिल प्रणाली को अलग-अलग माइक्रो सर्विसेज में विभाजित करता है। इसे अलग-अलग लोग अलग-अलग पेश कर सकते हैं। सभी के लिए इसके सकारात्मक परिणाम होंगे। ओएनडीसी आर्किटेक्चर ई-कॉमर्स प्रणाली में विश्वास को बढ़ावा देता है।

ONDC सरकार के प्रमुख प्लेटफार्मों के साथ गहन और बेहतर एकीकरण के लिए अपनी क्षमताओं का और विस्तार कर रहा है। मंत्रालय ने कहा, “ONDC integrated उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए लाभार्थियों के सामान्य समूह की सेवा करने के लिए सरकारी प्लेटफार्मों में इंटर-लॉक और लिंकेज को संभव बनाएगा।” जुलाई में ओएनडीसी ने 430,000 दैनिक ऑर्डर हासिल किए। नेटवर्क 609 से अधिक शहरों में संचालित होता है और देशभर के 1,200 शहरों में डिलीवरी करता है। जुलाई में, ओएनडीसी ने नेटवर्क पर ऑटो कंपोनेंट और एक्सेसरीज श्रेणी भी लॉन्च की। ओएनडीसी ने जुलाई में महीने-दर-महीने 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो जून में 10 मिलियन की तुलना में 12 मिलियन हो गया। नेटवर्क ने हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान 30 जून को एक ही दिन में 374,000 ऑर्डर के लेन-देन देखे हैं।



You may also like

Leave a Comment